[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद

0
घर पर बनाएं हलवाई जैसे कुरकुरे समोसे – मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 5 आसान टिप्स से मिलेगा परफेक्ट स्वाद
हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर कैसे बनाएं? Masterchef Pankaj Bhadauria के 5 सीक्रेट टिप्स

Perfect Samosa Making Tips by Masterchef Pankaj Bhadauria: भारत में समोसा एक ऐसा स्नैक है जिसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर घर पर बनाए गए समोसे हलवाई जैसी कुरकुरी परत और परफेक्ट शेप नहीं दे पाते. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके समोसे बिल्कुल बाजार जैसे क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनें, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया  ने इसके लिए कुछ खास टिप्स शेयर किए है जिन्हें अपनाकर आप घर पर भी हलवाई स्टाइल समोसे बना सकते हैं.

परफेक्ट समोसे बनाने के लिए 4 जरूरी टिप्स (Perfect Samosa Making Tips by Masterchef Pankaj Bhadauria)

  1. डो (आटा) तैयार करना
  2. फिलिंग या मसाला बनाना
  3. समोसे की सही शेप और सीलिंग (सिट-डाउन/समोसा बटाक)
  4. तलने का सही तरीका
Perfect Samosa Making Tips By Masterchef Pankaj Bhadauria
परफेक्ट समोसे बनाने के लिए जरूरी टिप्स

1. समोसे का आटा कैसे तैयार करें?

सबसे पहले एक बाउल में 2 कप मैदा, ½ चम्मच नमक और थोड़ा अजवाइन डालें. अजवाइन को हाथों से हल्का मसलकर डालें ताकि इसकी खुशबू अच्छी आए.

अब इसमें पिघला हुआ घी मिलाएं. ध्यान रखें कि घी जमे हुए की बजाय पिघला हुआ होना चाहिए, इससे मैदा अच्छी तरह कोट होता है और समोसे ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

इसके बाद ठंडे पानी से आटा गूंथें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न बहुत पतला. गूंथने के बाद इसे कम से कम 30 मिनट ढककर रखें, इससे आटा सॉफ्ट हो जाता है और बेलना आसान होता है.

2. समोसे के लिए आलू की फिलिंग कैसे बनाएं?

समोसे की फिलिंग के लिए उबले हुए लेकिन ठंडे आलू का इस्तेमाल करें. गर्म आलू इस्तेमाल करने से फिलिंग गीली हो सकती है.

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके धनिया के बीज, सौंफ, जीरा, हींग, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालें.

अब कटे हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं. चाहें तो इसमें फ्रोजन मटर भी डाल सकते हैं. आखिर में हरा धनिया और पुदीना मिलाकर फिलिंग को ठंडा होने दें.

3. समोसे की शेप कैसे बनाएं?

आटे की लोई लेकर पतली और थोड़ी लंबी पूरी बेलें. इसे बीच से काटकर दो हिस्से करें.

अब किनारों पर मैदा और पानी का पेस्ट लगाएं और इसे कोन (cone) की शेप में मोड़ लें.

कोन में धीरे-धीरे आलू की फिलिंग भरें और ऊपर से किनारों को प्लीट बनाकर अच्छी तरह सील कर दें. इससे समोसा मजबूत रहता है और तलते समय खुलता नहीं.

4. हलवाई जैसा तलने का तरीका

कढ़ाही में तेल लो से मीडियम आंच पर गर्म करें. बहुत ज्यादा गर्म तेल में समोसे डालने से उनकी परत पर बुलबुले आ जाते हैं.

हलवाई स्टाइल समोसे बनाने का राज है डबल फ्राई तकनीक.
पहले समोसों को हल्का सुनहरा होने तक तलें और निकाल लें.

जब सर्व करना हो तब उन्हें दोबारा तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.

ये टिप्स आएगी आपके काम

Stripped Samosa Min 1
समोसे
  • आटे में पिघला घी (मोयन) जरूर डालें
  • ठंडे पानी से आटा गूंथें
  • फिलिंग के लिए ठंडे आलू इस्तेमाल करें
  • तेल हमेशा लो से मीडियम हीट पर रखें
  • डबल फ्राई से मिलेगा हलवाई जैसा कुरकुरापन

अगर आप इन 5 टिप्स को ध्यान में रखकर समोसे बनाएंगे, तो घर पर ही बाजार जैसे कुरकुरे, खस्ता और स्वादिष्ट समोसे तैयार हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: समोसे का कोन नहीं बन पाता? इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा

यह भी पढ़ें: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel