[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Perfect Paneer Making Tips: बाजार जैसा मुलायम और स्वादिष्ट पनीर घर पर, जानिए बनाने के खास टिप्स

Perfect Paneer Making Tips: बाजार जैसा मुलायम और स्वादिष्ट पनीर घर पर, जानिए बनाने के खास टिप्स

0
Perfect Paneer Making Tips: बाजार जैसा मुलायम और स्वादिष्ट पनीर घर पर, जानिए बनाने के खास टिप्स
paneer making tips ( AI Image)

Perfect Paneer Making Tips: घर पर कोई खास मौका हो तो पनीर की डिश बनती है. पनीर से आप कई चीजों को तैयार कर सकते हैं. आप इससे स्नैक्स या मेन कोर्स के लिए रेसिपी को बना सकते हैं. अक्सर लोग पनीर से कोई रेसिपी बनाने के लिए मार्केट से पनीर खरीद कर लाते हैं. लेकिन, आप घर पर ही आसानी से पनीर को बना सकते हैं. घर पर बने फ्रेश पनीर का स्वाद लाजवाब होता है. अक्सर लोग ये शिकायत करते हैं कि घर पर पनीर अच्छा नहीं बन पाता है. कभी ये सख्त बन जाता है तो कभी आसानी से टूटने वाला. ऐसे में आप इन टिप्स का इस्तेमाल करें. 

पनीर बनाने के लिए टिप्स 

अगर आप पनीर बनाना चाहते हैं तो आपको दूध, नीबू का रस, दही या फिर विनेगर की जरूरत पड़ेगी. पनीर बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें. 

  • फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें- आप अगर घर पर पनीर बना रहे हैं तो आप फुल क्रीम दूध का यूज करें. जितना दूध रिच होगा, पनीर उतना ही मुलायम और स्वादिष्ट बनेगा. 
  • दूध को उबालें- पनीर बनाने के लिए दूध को उबालना जरूरी है. आप भारी तले के बर्तन में दूध को मध्यम आंच पर उबालें. दूध को अच्छी तरह से उबालें. 
  • नींबू, दही या विनेगर का इस्तेमाल करें- आप नींबू के रस का इस्तेमाल करें. नींबू के रस को आप एक कटोरे में निकाल लें. आप इसमें थोड़ा पानी को मिक्स करें. एक साथ ज्यादा नींबू का रस न डालें, धीरे-धीरे डालकर मिलाते रहें. जब दूध फट जाए तो आप इसे हल्के हाथों से मिलाएं. जब दूध पूरे टाइके से फट जाए तो आप गैस को बंद कर दें. आप दही या विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करें- आप पनीर को मलमल या सूती के कपड़े में छान लें. इसके ऊपर आप ठंडे पानी को डालें. ऐसा करने से नींबू या सिरके की खटास भी निकल जाएगी. अब एक्स्ट्रा पानी को हल्के से दबा कर हटा दें. पूरे मॉइस्चर को नहीं हटाएं. 
  • ठीक से दबाएं- पनीर को सेट करने के लिए कपड़े में लपेटकर 1-2 घंटे तक वजन रखकर दबाएं. 
  • फ्रिज में रखें- पनीर को टाइट और अच्छे शेप में लाने के लिए थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें. 

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

Previous article Navratri 2025: नवरात्रि में घरों में क्यों की जाती है मां दुर्गा की विशेष पूजा और क्या है इसका धार्मिक महत्व?
Next article Aaj Bihar Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश, 3 से 4 दिनों तक बरसेंगे बादल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel