[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: इन लोगों के कामों में दखल देने वालों को झेलने पड़ते हैं भयंकर परिणाम, आचार्य चाणक्य से जानें

Chanakya Niti: इन लोगों के कामों में दखल देने वालों को झेलने पड़ते हैं भयंकर परिणाम, आचार्य चाणक्य से जानें

0
Chanakya Niti: इन लोगों के कामों में दखल देने वालों को झेलने पड़ते हैं भयंकर परिणाम, आचार्य चाणक्य से जानें
AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिनके कामों में आपको भूलकर भी दखल नहीं देनी चाहिए. आचार्य चाणक्य की अगर माने तो जो भी इंसान इनके कामों में दखल देता है उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

हवन के दौरान पुजारी के बीच न दें दखल

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी भी गलती से भी हवन के दौरान पुजारी को नहीं टोकना चाहिए. आपको हर कीमत पर ऐसी गलती करने से बचना चाहिए. अगर आप हवन के दौरान पुजारी के कामों में दखल देते हैं तो आपको सिर्फ पुजारी का ही नहीं बल्कि आसपास मौजूद लोगों का भी गुस्सा झेलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

पति-पत्नी के बीच पड़ने की न करें गलती

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक समझदार इंसान वहीं होता है जो गलती से भी किसी पति-पत्नी के बीच बात नहीं करता है या फिर उनके बीच दखल नहीं देता है. चाहे वह आपके माता-पिता ही क्यों न हो या फिर आपके बेटे-बेटी. आपको गलती से भी एक पति-पत्नी के बीच बात नहीं करनी चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि पति-पत्नी के रिश्ते को सुधारने के लिए हम इनके बीच दखल दे देते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो रिश्ते सुधरने की जगह पर और भी बिगड़ जाते हैं.

बुद्धिमान लोगों के बीच बोलने से बचें

चाणक्य नीति के अनुसार आपको गलती से भी उस समय अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए जब दो ज्ञानी या फिर बुद्धिमान आपस में बात या फिर चर्चा कर रहे हों. जब आप ऐसा करते हैं तो इनकी बातचीत में रूकावट आती है. जब आप ऐसा करते हैं तो आसपास मौजूद सभी लोग आपको बेवकूफ या फिर मूर्ख समझने लगते हैं. जब आप दो ज्ञानी व्यक्ति के बीच बात करते हैं तो लोग आपको एक अच्छा इंसान नहीं समझते हैं और आपकी इज्जत भी चली जाती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों की वजह से दुनिया के सामने झुक जाता है आपका सिर, हर कदम पर होती है बेइज्जती

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल मीटिंग कर किया बूथ स्तरीय समीक्षा
Next article चंदवारा में कांग्रेस की बैठक, कमेटी का विस्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel