[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Peanut Chutney: मूंगफली से बनाएं लाजवाब चटनी, कम समय में तैयार करें रेसिपी

Peanut Chutney: मूंगफली से बनाएं लाजवाब चटनी, कम समय में तैयार करें रेसिपी

0
Peanut Chutney: मूंगफली से बनाएं लाजवाब चटनी, कम समय में तैयार करें रेसिपी
chutney recipe ( AI generated image)

Peanut Chutney, Groundnut Chutney: आजकल इंस्टेंट खाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है. समय बचाने के लिए लोग हेल्दी और तुरंत तैयार होने वाले रेसिपी को बनाना चाहते हैं. इंस्टेंट सूजी इडली और डोसा एक अच्छा ऑप्शन है. इसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप मूंगफली के चटनी को बना सकते हैं. मूंगफली की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और ये खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ जाता है.

मूंगफली की चटनी बनाने के लिए सामग्री (Peanut Chutney)

  • मूंगफली- एक कप 
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • नमक- स्वादानुसार 
  • करी पत्ते- 8-10  
  • तेल
  • सूखी लाल मिर्च- 1-2 
  • राई- एक छोटा चम्मच 
  • इमली- 1 बड़ा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • पानी

यह भी पढ़ें- Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर

मूंगफली की चटनी बनाने की विधि

  • मूंगफली की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंगफली को रोस्ट कर लें. जब ये रोस्ट हो जाए तब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें. आप छिलके को हटा दें या इसे रहने भी दे सकते हैं.
  • आप इमली को भी तैयार कर लें. आप इमली को गुनगुने पानी में डाल दें और पल्प निकाल लें छानकर.
  • चटनी बनाने के लिए आप एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल को डालें. इसमें एक चम्मच उड़द दाल को डाल दें. इसमें दो से तीन लहसुन की कलियों को भी इसमें डालकर पकाएं. दाल जब अच्छे से रोस्ट हो जाए तब इसे निकाल लें.
  • अब एक ब्लेंडर में मूंगफली, दाल और लहसुन को डाल दें. आप इसमें हरी मिर्च, नमक और इमली के पल्प को भी डाल दें. थोड़ा सा पानी डालकर इन सब को बारीक पेस्ट बना कर तैयार कर लें. 
  • अब चटनी में तड़का लगाने के लिए आप तेल को गर्म करें और इसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते को डाल दें. तैयार किए हुए तड़के को आप चटनी में डालें. आप नमक और इमली को चेक कर लें. इस चटनी को आप चीला, इडली या डोसा के साथ सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sooji Cutlet: सूजी से बना ये कमाल का स्नैक सभी का दिल जीत लेगा, बनाएं रवा कटलेट इस आसान विधि से

Previous article BSNL का इंटरनेट अब चलेगा बुलेट की रफ्तार; 93,450 नये टावर से कनेक्टिविटी होगी और बेहतर
Next article शराब के नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel