[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pav Bhaji Recipe: घर पर बनाएं पाव भाजी और महसूस करें मुंबई के स्ट्रीट फूड का मजा

Pav Bhaji Recipe: घर पर बनाएं पाव भाजी और महसूस करें मुंबई के स्ट्रीट फूड का मजा

0
Pav Bhaji Recipe: घर पर बनाएं पाव भाजी और महसूस करें मुंबई के स्ट्रीट फूड का मजा

Pav Bhaji Recipe : पाव भाजी का अगर स्वाद लेना हैं तो उसके लिये आपको मुंबई जाने की जरुरत नहीं है.बस इस आसान रेसिपी को अपानकर आप घर बैठे ही पाव भाजी का मजा ले सकते हैं.तो क्यों न आज ही इस झटपट बनने वाली रेसिपी को ट्राय करें और घर के स्वाद को निखारें.आज चलिये फिर एक नई डिश को अपने कीचन में ट्राय करते हैं.

सामग्री

  • 4-5 आलू (उबले हुए और मैश किए हुए)
  • 1 कप मटर (उबली हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 टमाटर (प्यूरी में)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टीस्पून पाव भाजी मसाला
  • 2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2 टेबल स्पून तेल या मक्खन
  • 1/2 कप पानी (स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए)

पाव के लिए

  • 8 पाव (ब्रेड रोल)
  • मक्खन (सेकने के लिए)

बनाने की विधि

  • एक कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से भूनें. फिर टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से पकने दें.
  • जब टमाटर का तेल अलग हो जाए तो उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें उबला आलू, मटर, और शिमला मिर्च डालें. अच्छे से मिक्स करें और पानी डालकर इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें.
  • फिर इसे मसालेदार और स्मूथ बनाने के लिए मैश कर लें. अंत में गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • पाव को दो हिस्सों में काटें और एक तवे पर मक्खन डालकर पाव के दोनों हिस्सों को हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें.
  • अब तैयार पाव भाजी को कटे हुए पाव के साथ परोसें. इसके साथ बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और नींबू के टुकड़े डालकर सर्व करें.
  • पाव भाजी को गर्मागरम परोसें और रायता या सलाद के साथ सर्व करें.

Also Read : Chaitra Navratri Fast Recipes: नवरात्रि में ऐसे करें लौकी का खीर तैयार, हेल्दी स्वादिष्ट और उपवास के लिए परफेक्ट

Also Read : Veg Momos: मोमोज लवर्स के लिए परफेक्ट रेसिपी,हर कौर में खुशबू और स्वाद

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल, सीएस ने जारी की एडवाइजरी
Next article 25 हजार रुपये का इनामी वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Avatar Of Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel