[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Patta Gobhi Chilla Recipe: नाश्ते में बेसन और पत्ता गोभी से बनाएं लाजवाब चीला, जानिए आसान रेसिपी

Patta Gobhi Chilla Recipe: नाश्ते में बेसन और पत्ता गोभी से बनाएं लाजवाब चीला, जानिए आसान रेसिपी

0
Patta Gobhi Chilla Recipe: नाश्ते में बेसन और पत्ता गोभी से बनाएं लाजवाब चीला, जानिए आसान रेसिपी
patta gobhi chilla ( AI Image)

Patta Gobhi Chilla Recipe: दिन की शुरुआत अगर टेस्टी नाश्ते से हो तो दिन बन जाता है. अक्सर सुबह में समझ नहीं आता कि ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए. कई बार लोग सुबह में जल्दी से चीला को बनाते हैं. ये बनाने में भी आसान है और आप इसे झटपट से बना सकते हैं. आपने पालक चीला, प्याज का चीला, कॉर्न चीला को ट्राई किया होगा पर क्या आपने कभी पत्ता गोभी से बना चीला को खाया है? अगर आप रोज-रोज एक जैसे नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो आप पत्ता गोभी चीला को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

पत्ता गोभी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप 
  • पत्ता गोभी- 1 कप बारीक कटा हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन की कलियां- 2-3 बारीक कटी हुई 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 1 चम्मच बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

पत्ता गोभी चीला बनाने का तरीका क्या है?

  • पत्ता गोभी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन को लें. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी को डाल दें. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डाल दें. 
  • अब आप इसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियों को डालें. इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, लाल मिर्च पाउडर, चावल का आटा, हल्दी, गरम मसाला, धनिया पत्ती और नमक को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इसमें आप पानी को डालें और चीला का घोल तैयार करें. 
  • अब आप एक तवा को गर्म करें. इसमें आप एक चम्मच तेल को डालें. अब आप एक बड़े चम्मच की मदद से चीला के घोल को तवे पर डालें और इसे पकाएं. जब ये एक तरफ से पक जाए तो इसे पलट दें. अब आप इसे दूसरे तरफ से भी पका लें. आपका पत्ता गोभी चीला तैयार है. इसे आप चटनी या अचार के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

Previous article ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बदल गया भारतीय टीम का कप्तान, शुभमन गिल की जगह यह खिलाड़ी संभालेगा कमान
Next article Modern Baby Boy Names: नन्हे राजकुमार को दें एक ऐसा नाम, जो हर दिल में बस जाए
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel