[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style घर पर पार्टी के लिए तैयार करें ये मजेदार स्नैक्स आइडियाज

घर पर पार्टी के लिए तैयार करें ये मजेदार स्नैक्स आइडियाज

0
घर पर पार्टी के लिए तैयार करें ये मजेदार स्नैक्स आइडियाज
पार्टी स्नैक्स आइडियाज (AI Image)

Party Snacks Ideas: घर पर रख रहे हैं दोस्तों के लिए छोटा सा गेट टुगेदर या घरवालों के लिए छोटी सी पार्टी तो टेस्टी स्नैक्स पार्टी को और भी मजेदार बना देता है. अगर आप भी स्नैक्स आइडियाज की तलाश में हैं तो इस आर्टिकल में आप 4 स्नैक्स आइडियाज के बारे में जान पाएंगे. 

पनीर टिक्का बनाएं

आप पनीर टिक्का बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़े लें और दही, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर मेरिनेट करें. करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें जिससे मसाले अच्छे से पनीर में समा जाएं. अब ग्रिल या तवे पर पनीर हल्का क्रिस्पी होने तक सेंक लें. प्लेट में निकालकर नींबू और हरी चटनी के साथ परोसें. 

वेज स्प्रिंग रोल्स बनाएं

आप वेज स्प्रिंग रोल्स बना सकते हैं. वेज स्प्रिंग रोल्स के लिए गाजर, बेल पेपर, पत्तागोभी बारीक काटकर हल्का पका लें. फिलिंग को ठंडा करके स्प्रिंग रोल शीट में लपेटें और किनारे अच्छी तरह सील करें. तैयार रोल्स को गर्म तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. वेज स्प्रिंग रोल्स को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

आलू टिक्की बनाएं

आलू टिक्की बनाने के लिए उबले और मैश किए हुए आलू लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और हल्का सा लाल मिर्च पाउडर मिला दें. मिश्रण से छोटे-छोटे गोल टिक्की आकार की टिक्की बना लें. तेल गरम करके टिक्की को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पका लें. गरमा-गरम आलू टिक्की को हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ सर्व करें. 

मिक्स वेज पकौड़े बनाएं

आप मिक्स वेज पकौड़े को तैयार कर सकते हैं. मिक्स वेज पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू, पत्ता गोभी, गाजर और हरी मिर्च को बारीक काट लें. इन सबको बेसन, नमक, हल्का लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल से छोटे-छोटे हिस्से लेकर आप तेल में डालकर फ्राई कर लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

Previous article कब है अष्टमी और राम नवमी? जानें तिथि और धार्मिक महत्व
Next article तलाक के 6 साल बाद फिर दूल्हा बने बादशाह? सामने आईं शादी की तस्वीरें
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel