[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: क्यों अपने ही बच्चों पर काबू नहीं रख पा रहे पैरेंट्स? जान लें बच्चे के बिगड़ने के पीछे के मुख्य कारण

Parenting Tips: क्यों अपने ही बच्चों पर काबू नहीं रख पा रहे पैरेंट्स? जान लें बच्चे के बिगड़ने के पीछे के मुख्य कारण

0
Parenting Tips: क्यों अपने ही बच्चों पर काबू नहीं रख पा रहे पैरेंट्स? जान लें बच्चे के बिगड़ने के पीछे के मुख्य कारण
pic credit: pexels

Parenting Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो पैरेंट्स के लिए उनके बच्चे को काबू में रख पाना अपने आप में एक चैलेंज बन गया है. बच्चे जिद्दी भी हो रहे हैं और साथ ही अपने माता-पिता की बातों को भी नहीं मान रहे हैं. जब ऐसा होने शुरू होता है तो पूरे घर का माहौल तो खराब होता है और साथ ही उनकी टेंशन भी बढ़ती जा रही है. जब पैरेंट्स टेंशन में होते हैं और बच्चे को घर में भी सुकून नहीं मिलता तो ऐसे में वे घर से बाहर जाकर गलत लोगों की संगत में फंस जाते हैं. अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है और आप उसे समय रहते काबू में करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे बिगड़ रहे हैं और आपके लिए उन्हें काबू में रख पाना मुश्किल हो रहा है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

इमोशंस को नजरअंदाज करना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे आपसे जुड़े हुए रहे तो ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें प्यार दें और साथ ही उन्हें समझने की कोशिश भी करें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप उनके इमोशंस को नजरअंदाज न करें. जब आप ऐसा करते हैं तो वे अपने अंदर के डर, स्ट्रेस और खुशियों को आपसे शेयर नहीं कर पाते हैं. लंबे समय तक ऐसा होते रहने से वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और आपका उनपर कंट्रोल नहीं रह जाता है. अपने बच्चे से खुलकर बात करें और उनके इमोशंस को समझें ताकि रिश्ते में दूरी न आये और न ही वे बिगड़े.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आप भी बच्चों को टीवी दिखाते हुए खाना खिलाने की तो नहीं करते हैं गलती? जान लें क्या होता है अंजाम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: पहले 7 सालों में ही कैसे तय हो जाता है बच्चे का फ्यूचर? जान लें ताकि ना हो कोई गलती

हद से ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश

अक्सर पैरेंट्स की यह सोच होती है कि अगर वे अपने बच्चे पर कंट्रोल रखने के लिए कड़े नियम लागू करेंगे तो वे बिगड़ेंगे नहीं. एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप अपने बच्चे के साथ हद से ज्यादा सख्ती से रहते हैं तो वे इसका विरोध करने लगते हैं और उनके अंदर गुस्से की भावना जाग जाती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको उन्हें खुलकर सांस लेने की आजादी भी देनी चाहिए. अपने बच्चों को खुद अपने फैसले लेने दें ताकि वे एक बेहतर और जिम्मेदार इंसान बन सकें.

हर समय टेक्नोलॉजी से घिरे रहना

आज के समय में पैरेंट्स इस बात से भी काफी ज्यादा परेशान हैं कि उनके बच्चे अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर के साथ बिताता है. अगर समय रहते उन्हें रोका न जाए तो वे आपसे दूर हो सकते हैं और साथ ही उनके अंदर इमोशंस भी खत्म हो सकते हैं. जब आपके बच्चे काफी देर तक अपना समय सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के बीच बिताता है तो ऐसे में वह मेंटली स्टेबल नहीं रह पाता है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको उनके स्क्रीन टाइम को स्ट्रोल करना चाहिए और साथ ही डिजिटल एक्टिविटीज पर नहीं आपको नजर रखनी चाहिए.

परिवार में स्ट्रेस और झगड़े

घर का माहौल कैसा है इस बात का काफी गहरा असर बच्चे के दिमाग और उसके बर्ताव पर पड़ता है. अगर घर पर आये दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं या फिर तेज चिल्लाने की आवाजें आती है तो इससे भी बच्चे परेशान हो जाते हैं और उनके अंदर से सुरक्षा की भावना खत्म हो जाती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि घर पर बच्चों को प्यार मिले और साथ ही इज्जत भी. इसके अलावा पैरेंट्स एक पॉजिटिव माहौल बरकरार रखकर भी बच्चों को काबू में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना किसी शैतानी के बातें मानेगा बच्चा! सही संस्कार और डिसप्लिन सिखाने के लिए पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये ट्रिक्स

Previous article राजद में शामिल होने के बाद चांद बाजार में बृजकिशोर बिंद ने किया जनसंपर्क
Next article शहीद भगत सिंह की जयंती पर निबंध लेखन व पेंटिग प्रतियोगिता आयोजित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel