[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: रात को बच्चे के बार-बार रोने से हैं परेशान? जान लें इसके पीछे के कुछ चौंका देने वाले कारण

Parenting Tips: रात को बच्चे के बार-बार रोने से हैं परेशान? जान लें इसके पीछे के कुछ चौंका देने वाले कारण

0
Parenting Tips: रात को बच्चे के बार-बार रोने से हैं परेशान? जान लें इसके पीछे के कुछ चौंका देने वाले कारण
AI generated image

Parenting Tips: पहली बार जब घर पर बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. खासकर माता-पिता के लिए यह पल किसी जादू से कम नहीं होता. यह एक ऐसा अनुभव है जो अपने साथ कई तरह के रोमांच और कई तरह की चुनौतियां और जिम्मेदारियां भी लेकर आता है. इन्हीं चुनौतियों में से एक है रात को बच्चे का बार-बार रोना. जब बच्चा रात को बार-बार उठकर रोता है तो नए माता-पिता को यह समझ में नहीं आता है कि आखिर इसके पीछे कारण क्या है? क्यों बच्चा बार-बार उठकर रो रहा है. पैरेंट्स इसी असमंजस में रह जाते हैं कि क्या बच्चा भूखा है या फिर उसे कोई और तकलीफ हो रही है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी बार-बार रोता है और आपको उसके पीछे का कारण समझ में नहीं आता तो यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको रात को बच्चे के बार-बार रोने के पीछे के चौंकाने वाले कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

भूख लगना भी हो सकता है कारण

अगर आपका बच्चा रात को बार-बार उठकर रो रहा है तो हो सकता है उसे भूख लगी हो या फिर उसका पेट सही से न भरा हो. अगर आप पहली बार मां बनी हैं तो आपको बता दें आपके बच्चे को हर तीन घंटे में दूध की जरूरत होती है. ऐसे में अगर उसका पेट सही से भरा न हो तो भी वह बार-बार उठकर रोने लग जाता है. कई बार भूख लगने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे कि मुंह का चलते रहना या फिर उंगलियों को मुंह में लेना.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आपका बच्चा भी तो बुरी संगति में तो नहीं है फंसा? इन संकेतों से लगाएं पता

डायपर का गीला होना या फिर रैशेज होना

अगर आपका बच्चा बार-बार उठकर रो रहा है तो उसके पीछे यह भी कारण हो सकता है कि उसका डायपर गीला हो या फिर उसे खुजली या फिर रैशेज की समस्या हो रही हो. अगर आपका बच्चा रात को बार-बार रो रहा है तो आपको उसके डायपर को चेक करना चाहिए और अगर कहीं पर रैशेज दिखे तो उसे डॉक्टर के पास भी लेकर जाना चाहिए.

पेट में दर्द या फिर गैस की समस्या

जो छोटे बच्चे या फिर नवजात शिशु होते हैं उनका पेट काफी तेजी से खाली होता है. यह एक मुख्य कारण है कि रात को पेट खाली होने की वजह से उनका पेट दुखता है या फिर उन्हें मरोड़ जैसा अनुभव होता है. वे इस दर्द को बता नहीं पाते हैं जिस वजह से बार-बार रोने लग जाते हैं. अगर आपके बच्चे का चेहरा रात को रट समय लाल हो जाए या फिर वह अपनी टांगें मोड़ लें तो समझ जाएं कि उनके पेट में दर्द हो रहा है.

नींद में बुरे सपने आना

अगर आपके बच्चे की उम्र 3 महीने से ज्यादा है और वह बार-बार नींद से जागकर रो रहा है तो उसके पीछे यह कारण भी हो सकता है कि उसे डरावने सपने आए हों और वह डर गया हो. अगर आपका बच्चा आंखें बंद करके रो रहा है या फिर गोद में लेने के बाद तुरंत शांत हो जाए तो समझ जाएं कि सोते हुए उन्होंने कोई डरावना सपना देखा है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए खुद उठकर तैयार होगा आपका बच्चा, पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

Previous article लोकाइन नदी का तटबंध टूटने से कई गांव बाढ़ग्रस्त
Next article छत से गिरने से युवक की गयी जान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel