[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: आपके बच्चे क्यों भाग रहे पढ़ाई से दूर? कारण जान उड़ जाएंगे होश

Parenting Tips: आपके बच्चे क्यों भाग रहे पढ़ाई से दूर? कारण जान उड़ जाएंगे होश

0
Parenting Tips: आपके बच्चे क्यों भाग रहे पढ़ाई से दूर? कारण जान उड़ जाएंगे होश
why kids dont want to study

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में बाकी सभी बच्चों से बेहतर हो. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए वे अपने बच्चों को हर संभव सुविधाएं भी देते हैं. महंगे स्कूल से लेकर कोचिंग और यहां तक की लेटेस्ट गैजेट्स भी उन्हें दिलाते हैं. कई बार इन चीजों के बावजूद भी बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है और वे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं. जब बच्चे ऐसा करते हैं तो माता-पिता बिना कारण जाने उन्हें डांटने और नीचा दिखाना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी बिना सोचे समझे अपने बच्चों को पढ़ाई को लेकर डांटते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे पढ़ाई-लिखाई से दूर भागने लगते हैं. चलिए इन कारणों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बच्चों पर दबाव

अगर आप अपने बच्चों पर अक्सर होमवर्क करने को लेकर या फिर अच्छे मार्क्स लाने को लेकर दबाव बनाते हैं तो आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. कई बार आपके ऐसा करने की वजह से उनके ऊपर बोझ बनने लगता है और वे पढ़ाई से दूर भागने लगते हैं. कई बार इसी वजह से बच्चे अपने सहपाठियों से भी पीछे छूट जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करे तो ऐसे में उनपर बोझ डालना या फिर दबाव बनाना कम कर दें.

Also Read: Parenting Tips: सर्दियों में आपके छोटे बच्चे नहीं पड़ेंगे बीमार, नहलाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

Also Read: Parenting Tips: पैरेंट्स की इन गलतियों की वजह से खत्म हो जाता है बच्चे का आत्मविश्वास

नजरिया बना लेना

अगर आप बार-बार अपने बच्चों को यह कहते रहते हैं कि वे पढ़ाई लिखाई में अच्छे नहीं हैं या फिर वह पढ़ने में गंदे हैं तो आपको ऐसा भी नहीं करना चाहिए. रेगुलर बेसिस पर जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे को सच में लगने लगता है कि वह पढ़ाई-लिखाई में अच्छा नहीं है और वह इसे ठीक नहीं कर सकता है. वह मन में ही हार मान लेता है. कई बार वह जीवन में बेहतर करने के लिए कोशिश करना भी छोड़ देता है.

डिस्ट्रैक्ट होना

कई बार बच्चों को पढ़ाई के समय उनके आस पास टीवी चलता हुआ दिखता है या फिर उनके ही छोटे भाई-बहन गेम्स खेलते हुए दिख जाते है. ऐसे हालातों में भी उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है. कई बार गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से भी बच्चों का मन पढ़ाई से उठ जाता है. बेहतर होगा कि आप टीवी या फिर गेम्स की जगह पर किसी अन्य स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें

Previous article :::::::: किसके सिर साजेगा ताज़, फैसला आज
Next article :::::::::: वनकर्मियों ने बालू लदे चार हाइवा जब्त किये
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel