[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: भाई-बहन की नोकझोंक से परेशान पैरेंट्स के लिए काम की सलाह, इन छोटे उपायों से घर में लौट आएगा प्यार और सम्मान

Parenting Tips: भाई-बहन की नोकझोंक से परेशान पैरेंट्स के लिए काम की सलाह, इन छोटे उपायों से घर में लौट आएगा प्यार और सम्मान

0
Parenting Tips: भाई-बहन की नोकझोंक से परेशान पैरेंट्स के लिए काम की सलाह, इन छोटे उपायों से घर में लौट आएगा प्यार और सम्मान
भाई-बहन के बीच लड़ाई को कैसे शांत करें AI generated image

Parenting Tips: भाई और बहन का रिश्ता अपने आप में ही काफी ज्यादा खास होता है. जब आप देखते हैं तो इस रिश्ते में आपको प्यार, अपनापन और साथ छोटी-मोटी नोंकझोंक भी दिखाई देती है. यह रिश्ता जितना खास है उतना ही इसमें आपको लड़ाई और तकरार भी देखने को मिलता है. जब ऐसा हो तो इसे सही तरीके से सुलझाने की और बच्चों के बीच प्यार को बढ़ावा देने की पूरी जिम्मेदारी माता-पिता की होती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बच्चे आपस में छोटी-छोटी बातों में लड़ लेते हैं और पूरे घर का माहौल बिगाड़ देते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से थोड़ी सी समझदारी और सही तरीकों को अपनाकर काफी आसानी से भाई-बहन के झगड़ों को शांत कर सकते हैं और उनके बीच प्यार को बढ़ा सकते हैं.

कम्पेयर करना छोड़ें

अक्सर माता-पिता यह गलती करते हैं कि वे जाने-अनजाने में एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से कर देते हैं. जैसे कि, “देखो तुम्हारा भाई कितना अच्छा या फिर तुम्हारी बहन कितनी समझदार है”. जब आप इस तरह की बातें अपने बच्चे से कहते हैं तो उसके मन में जलन और दूरी की भावना पैदा होती है. अपने बच्चे की यूनिक खूबियों को पहचानें और उसकी तुलना दूसरे बच्चे से करने से बचें. यह छोटा सा उपाय भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास को बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

दोनों की बातें ध्यान से सुनें

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब भाई-बहन के बीच झगड़ा हो रहा हो तो उस समय गलती से भी तुरंत किसी एक की साइड न लें. पहले दोनों की ही बातों को अच्छे से सुनें और समझें. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे को लगता है कि आपने उसकी बातों को वैल्यू दी है. कई बार बच्चे चाहते हैं कि आप उनकी बातों को सिर्फ ध्यान से सुनें. जब आप ऐसा करते हैं तो दोनों ही बच्चों के बीच झगड़ा अपने आप शांत हो जाता है.

साथ में समय बिताने के मौके दें

अगर आपके बच्चे हर समय आपस में लड़ते ही रहते हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप दोनों की ही साथ में समय बिताने का मौका दें. उन्हें साथ में खेलने का समय दें, किताबें पढ़ने का मौका दें या फिर उनकी पसंद की चीजें करने का मौका दें. जब आपके बच्चे साथ मिलकर कोई काम करते हैं तो उनके बीच प्यार और अपनापन बढ़ता है जिससे झगड़े भी कम होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

साथ में जिम्मेदारियां निभाने दें

बच्चों के बीच हो रहे लड़ाई-झगड़े को शांत करने के लिए उन्हें कुछ ऐसी जिम्मेदारियां दें जिन्हें वे साथ में निभा सकें. कमरे की सफाई, पौधों को पानी देना या फिर कोई भी ऐसा काम दें जो वे साथ मिलकर कर सकें. यह छोटा सा उपाय उनके अंदर टीमवर्क की भावना को जगाता है और एक दूसरे की मदद करने के लिए मोटिवेट करता है. यह छोटा सा उपाय उनके रिश्ते को मजबूत करने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है.

प्यार और सम्मान सिखाएं

बच्चों के बीच लड़ाई-झगड़े न हों इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप दोनों को ही एक-दूसरे की इज्जत करना सिखाएं. अपने बच्चे को समझाएं कि गुस्से में भी बुरा बोलना या उनपर हाथ उठाना कितना गलत है. अगर पैरेंट्स खुद भी बच्चों से प्यार और सम्मान से बात करते हैं तो बच्चे भी उन्हीं चीजों को सीखते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को खुश रखने की आदत बन सकती है उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पहुंचा रहे उसे नुकसान?

Previous article Chaibasa News : नंदनी, जॉन, रंजीत, कुणाल और दिशानी बने सर्वश्रेष्ठ कराटेकार
Next article Sambalpur News: डीएम ने राजस्व निरीक्षक व एडिशनल तहसीलदार को शोकॉज जारी करने का दिया निर्देश
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel