[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: पैरेंटिंग में ये 5 छोटे बदलाव बना सकता है आपके बच्चे को जीनियस! जान लें बच्चों की परवरिश का नया फॉर्मूला

Parenting Tips: पैरेंटिंग में ये 5 छोटे बदलाव बना सकता है आपके बच्चे को जीनियस! जान लें बच्चों की परवरिश का नया फॉर्मूला

0
Parenting Tips: पैरेंटिंग में ये 5 छोटे बदलाव बना सकता है आपके बच्चे को जीनियस! जान लें बच्चों की परवरिश का नया फॉर्मूला
AI generated image

Parenting Tips: हर पैरेंट यह चाहता है कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो, कॉन्फिडेंट बने और जीवन के हर फील्ड में सफलता हासिल करे. लेकिन अक्सर पैरेंट्स को लगता है कि इसके लिए उन्हें बड़ी-बड़ी कोशिशें करनी होंगी, जैसे महंगे कोचिंग क्लासेस, स्पेशल ट्रेनिंग या ढेर सारी किताबें. जबकि सच्चाई यह है कि बच्चों की परवरिश में सिर्फ कुछ छोटे-छोटे बदलाव ही उनके पर्सनालिटी और थिंकिंग को पूरी तरह बदल सकते हैं. ये बदलाव न केवल उन्हें और स्मार्ट बनाएंगे बल्कि उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी भी कई गुना बढ़ा देंगे. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा एक जीनियस की तरह सोचें और जीवन में हर कदम आगे बढ़े, तो इन आसान पेरेंटिंग टिप्स को जरूर अपनाइए.

बच्चों से हर दिन बात करें

आजकल की बिजी रूटीन और लाइफस्टाइल में अक्सर माता-पिता बच्चों से बात नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी यह गलती करते हैं तो अब आपको संभल जाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार हर दिन 10 से 15 मिनट भी बच्चों से दिल की बातें करना उनके सेल्फ-कॉन्फिडेंस को बूस्ट करता है. जब आप उनसे स्कूल, दोस्तों और उनकी इमोशंस के बारे में पूछते हैं तो वे खुलकर अपनी बातें शेयर करते हैं. इससे उनकी सोचने-समझने की कैपेसिटी और लैंग्वेज स्किल्स भी बेहतर होती चली जाती है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आप भी बच्चों को टीवी दिखाते हुए खाना खिलाने की तो नहीं करते हैं गलती? जान लें क्या होता है अंजाम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: पहले 7 सालों में ही कैसे तय हो जाता है बच्चे का फ्यूचर? जान लें ताकि ना हो कोई गलती

सवाल पूछने की आदत को बढ़ावा दें

बच्चे स्वभाव से काफी जिज्ञासु होते हैं और अक्सर आपमें माता-पिता से ढेरों सवाल पूछते हैं. कई बार हम थककर या चिढ़कर उन्हें चुप करा देते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार यही सवाल उनके दिमाग को तेज बनाते हैं. कोशिश करें कि उनके सवालों का सही जवाब दें या मिलकर जवाब खोजें. इससे उनकी क्रिएटिव थिंकिंग और लॉजिक पावर मजबूत होगी.

स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल

आज के बदलते लाइफस्टाइल में स्मार्टफोन और टीवी बच्चों की जिंदगी का एक बड़ा और अहम हिस्सा बन गए हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार स्क्रीन टाइम अगर ज्यादा हो तो इससे बच्चों की पढ़ाई, नींद और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि बच्चों को मोबाइल कम दें और उसकी जगह उन्हें किताबें पढ़ने, पेंटिंग, आउटडोर गेम्स या पजल्स में बिजी रखें. इससे उनकी इमेजिनेशन और फोकस करने की कैपेसिटी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना किसी शैतानी के बातें मानेगा बच्चा! सही संस्कार और डिसप्लिन सिखाने के लिए पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये ट्रिक्स

तारीफ और पॉजिटिव मोटिवेशन

शायद पैरेंट्स को यह बात पता न हो लेकिन हर बच्चा तारीफ सुनना पसंद करता है. अगर आप उनकी छोटी-छोटी अचीवमेंट्स की भी तारीफ करेंगे तो वे और अच्छा करने के लिए मोटिवेट होंगे. इस बात का ख्याल रखें कि तारीफ सच्ची और दिल से हो. इसके अलावा गलतियों पर डांटने के बजाय उन्हें समझाएं और सही दिशा दिखाएं. यह आदत बच्चों को सेल्फ डिपेंडेंट और कॉन्फिडेंट बनाती है.

जिम्मेदारी देना सीखें

एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देना जैसे अपना स्कूल बैग खुद तैयार करना, किताबें सजाना या कमरे को साफ रखना, उनके अंदर डिसिप्लिन और जिम्मेदारी की भावना लाता है. इससे वे छोटे-छोटे काम खुद करना सीखते हैं और धीरे-धीरे फैसले लेने की कैपिसिटी भी डेवलप होती है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: पढ़ाई के अलावा इन 5 चीजों में छिपा है बच्चे की सफलता का राज, जानें वो स्किल्स जो बनाती हैं उसे असली विनर

Previous article ICAI ने जारी की CA 2025 फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा की नई तारीखें, यहां देखें एग्जाम Dates
Next article Heavy Rain Warning: दुर्गा पूजा में खलल! अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज चमक के साथ छींटे
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel