[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दिन-रात पढ़ाई करने के बावजूद एग्जाम में नहीं आ रहे अच्छे मार्क्स? पैरेंट्स जरूर करें ये जरूरी काम

दिन-रात पढ़ाई करने के बावजूद एग्जाम में नहीं आ रहे अच्छे मार्क्स? पैरेंट्स जरूर करें ये जरूरी काम

0
दिन-रात पढ़ाई करने के बावजूद एग्जाम में नहीं आ रहे अच्छे मार्क्स? पैरेंट्स जरूर करें ये जरूरी काम
बच्चे को परीक्षा में अच्छे अंक लाने में कैसे मदद करें AI image

Parenting Tips: माता-पिता अक्सर यह शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा मेहनत तो खूब करता है, घंटों पढ़ाई भी करता है, लेकिन फिर भी एग्जाम में उसे अच्छे मार्क्स नहीं मिलते. जब इतनी मेहनत के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं आता, तो इससे सिर्फ बच्चा ही नहीं, बल्कि माता-पिता भी निराश हो जाते हैं. अगर आपके घर में भी बच्चा दिन-रात मेहनत करने के बावजूद अच्छे मार्क्स नहीं ला पा रहा है, तो उस पर प्रेशर डालना सही तरीका नहीं है. इसके बजाय आपको एक सही रूटीन बनाने और पढ़ाई के तरीके में बदलाव करने पर ध्यान देना चाहिए. जब आप ये छोटे-छोटे बदलाव अपनाएंगे, तो कुछ ही समय में उसकी परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ आसान और असरदार बदलावों के बारे में.

सही टाइम टेबल बनाना है जरूरी

कई बार बच्चे यह गलती कर देते हैं कि वे बिना प्लान किये ही पढ़ाई करने लग जाते हैं. ऐसा होने की वजह से उनके समय का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो पाता है. एक पैरेंट होने के नाते आपको अपने बच्चे के लिए एक आसान और बैलेंस्ड टाइम टेबल बनाना चाहते जिसमें उसे पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेक और खेलने-कूदने के लिए भी समय मिल सके. जब बच्चे बिना रुके सिर्फ पढ़ाई ही करते रहते हैं, तो उनका दिमाग तक जाता है जिस वजह से वह किसी भी चीज में बेहतर तरीके से फोकस नहीं कर पाता है.

यह भी पढ़ें: नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

पढ़ाई करने का सही तरीका सिखाएं

अगर आपको लगता है कि किताबें पढ़ना ही आपके बच्चे के लिए सबकुछ है, तो आप काफी हद तक गलत है. बच्चे को समझकर पढ़ना, अपने नोट्स तैयार करना और साथ ही रिवीजन करने के लिए खुद समय निकालना जरूर सिखाएं. जब बच्चा एक्टिव तरीके से पढ़ाई करता है तो उसे चीजें काफी जल्दी याद हो जाती हैं और साथ ही उसे ये चीजें लंबे समय तक याद भी रहती हैं.

डिस्ट्रैक्शन से रखें दूर

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एग्जाम में अच्छे मार्क्स लेकर आए तो आपको उन सभी चीजों को उससे दूर कर देना चाहिए जिनकी वजह से उनका ध्यान भटक सकता है. खासकर जब वे पढ़ाई कर रहे हों, तो उनके पास स्मार्टफोन, टीवी और वीडियो गेम्स जैसे चीजें कभी नहीं रखनी चाहिए. बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें इसके लिए घर में एक शांत और व्यवस्थित स्टडी रूम तैयार करें.

नींद और डाइट का रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे एग्जाम में अच्छे मार्क्स लेकर आए, तो इसके लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि अच्छी नींद और सही डाइट भी उतनी ही जरूरी है. अगर आपका बच्चा अपनी नींद पूरी नहीं करता है, तो कुछ ही समय में उसका दिमाग ठीक से काम करना बंद कर देता है. इसके अलावा एक सही और बैलेंस्ड डाइट उसे फोकस करने में मदद करता है और साथ ही शरीर में एनर्जी को भी बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

बच्चे पर ज्यादा प्रेशर न डालें

अक्सर ऐसा होता है कि पैरेंट्स की उम्मीदें ही बच्चे पर बोझ बन जाती है. जब पैरेंट्स बच्चे पर प्रेशर डालते हैं तो इसकी वजह से बच्चा स्ट्रेस में आ जाता है और उसका परफॉरमेंस भी खराब हो जाता है. आपको हमेशा अपने बच्चे को सपोर्ट करना चाहिए और अगर वह मेहनत कर रहा है, तो उसकी तारीफ भी करनी चाहिए. एग्जाम से पहले और बाद में भी उसे बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते रहें.

कमजोर सब्जेक्ट्स पर दें खास ध्यान

हर एक बच्चा किसी सब्जेक्ट में अच्छा होता है तो किसी में उसकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं होती हो. ऐसे में आपको सिर्फ स्ट्रॉन्ग सब्जेक्ट्स पर ध्यान देने की जगह पर कमजोर सब्जेक्ट्स को भी समझने में उनकी मदद करनी चाहिए. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो आप उन्हें खुद एक्स्ट्रा समय दें या फिर एक ट्यूशन टीचर की मदद लें.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

Previous article AI वर्ल्ड में आया Google का नया सुपरपावर मॉडल, मिलेगा फ्री यूज ऑप्शन
Next article बुध ग्रह के गोचर से मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों की लाइफ में आएगा बदलाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel