[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चों को डांटने से पहले माता-पिता को जरूर सोचनी चाहिए ये 4 बातें, सही परवरिश के लिए जानना है जरूरी

बच्चों को डांटने से पहले माता-पिता को जरूर सोचनी चाहिए ये 4 बातें, सही परवरिश के लिए जानना है जरूरी

0
बच्चों को डांटने से पहले माता-पिता को जरूर सोचनी चाहिए ये 4 बातें, सही परवरिश के लिए जानना है जरूरी
बच्चों को डांटने से पहले पैरेंट्स को क्या समझना चाहिए AI image

Parenting Tips: बच्चों को एक सही परवरिश देना हर माता-पिता की जिम्मेदारी होती है. अक्सर ऐसा देखा गया है कि बच्चे जब कोई भी गलती करते हैं, तो पैरेंट्स गुस्सा जाते हैं और उन्हें डांट भी देते हैं. अगर आप भी एक ऐसे ही पैरेंट हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. बता दें हर बार बिना सोचे-समझे बच्चे को डांट देना उनके दिमाग पर काफी बुरा और गहरा असर डाल सकता है. आपकी इस गलती की वजह से कई बार उंनका कॉन्फिडेंस कम होता है तो कई बार वे अंदर ही अंदर डर और झिझक महसूस करने लग जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आपको ख्याल जरूर रखना चाहिए अपने बच्चों को डांटने से पहले. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया न दें

अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब भी बच्चे कोई गलती करते हैं, तो पैरेंट्स बिना समय लिए तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपकी यह आदत बच्चे को काफी ज्यादा दुखी कर सकती है. पैरेंट्स के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि वे बच्चे को डांटने से पहले खुद को शांत जरूर कर लें. थोड़ी देर रूककर सोचें कि आखिर बच्चे ने ऐसा किया क्यों. जब आप बच्चे को कोई भी बात शांति से समझाते हैं तो उसे चीजें ज्यादा बेहतर तरीके से साँझ आती है.

यह भी पढ़ें: बिना डांट-फटकार बच्चे से कैसे करवाएं होमवर्क? जानें स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

बच्चे की उम्र और अंडरस्टैंडिंग का ख्याल रखें

हर उम्र के बच्चे चीजों को अलग तरीके से समझ पाते हैं. आप कभी भी छोटे बच्चों से बड़ों जैसी अंडरस्टैंडिंग की उम्मीद नहीं रख सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि आपके बच्चे अनजाने में गलती कर देते हैं क्योंकि उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क पता नहीं होता. अगर आप अपने बच्चे को उसकी किसी गलती की वजह से डांटने जा रहे हैं तो आपको यह सोचना चाहिए कि क्या वह सच में अपने गलती को समझने की उम्र में है या फिर अभी उसे कुछ समय लगेगा.

गलती के पीछे की वजह समझने की कोशिश करें

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे किसी कारण से गलत व्यवहार कर देते हैं. इसके पीछे कई बार कारण उनकी परेशानी होती है, आपका अटेंशन पाना चाहते हैं या फिर उनके दिमाग में कुछ नया सीखने की चाहत होती है. अगर पैरेंट्स उनकी बातों को समझने की कोशिश करें तो प्रॉब्लम का सॉल्यूशन आसानी से मिल सकता है. जब आप अपने बच्चे को हर समय डांटते रहते हैं तो वे खुलकर अपनी बातों को आपसे शेयर नहीं कर पाते हैं.

समझाने का सही तरीका अपनाएं

अगर आप बच्चों की चीजें सिखाने या फिर समझाने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें सिर्फ डांटना काफी नहीं होता है. जब आप बच्चे को प्यार से समझाते हैं और सही एक सही तरीका अपनाते हैं तो वे चीजों को जल्दी सीख पाते हैं. जब आप अपने बच्चे को पेशेंस रखते हुए चीजें समझाते हैं तो वे भी अपनी गलतियों को स्वीकारते हैं और आगे से उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चे को स्मार्टफोन देने से पहले हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें, बच्चों को सुरक्षित रखने के आसान पैरेंटिंग टिप्स

Previous article Giridih News :फरार मुखिया के हस्ताक्षर से 15वें वित्त योजना की राशि निकासी
Next article Giridih News :सजने लगा ईद का बाजार, उमड़ने लगी भीड़
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel