[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

0
Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे
pic credits: unsplash

Parenting Tips: रात की नींद बच्चों के मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के लिए काफी जरूरी हो जाता है. इसलिए यह माता-पिता की जिम्मेदारी हो जाती है कि वे उनकी नींद का ख्याल रखें और रात को सोते समय कोई भी ऐसी गलती न करे जिसका असर बच्चे के दिमाग पर पड़े. अब ऐसा तो है नहीं कि कोई भी पैरेंट जान बूझकर कुछ ऐसा करेंगे कि उनके बच्चे पर इसका बुरा असर पड़े. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके बच्चे दिल, दिमाग और फिजिकली भी सही से ग्रो करें. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने बच्चे से रात को सोने से पहले नहीं कहना चाहिए. जब आप सोने से पहले अपने बच्चे से इनमें से कोई भी बात कहते हैं तो उनके दिमाग पर काफी बुरा असर पड़ता है.

रात को सोने से पहले न करें दूसरे बच्चों से कंपेयर

अक्सर पैरेंट्स ये गलती कर देते हैं कि वे अपने बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से कर देते हैं. ऐसा करने पर पैरेंट्स को लगता है कि वे अपने बच्चों को जीवन में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बता दें आप पूरी तरह से गलत हैं. जब आप रात को सोने से पहले अपने बच्चे को किसी अन्य बच्चे के साथ कंपेयर करते हैं तो उनके दिमाग पर इस बात का काफी बुरा असर पड़ता है. आपकी यह बात उसके दिमाग पर हमेशा के लिए बैठ जाती है और वह हमेशा खुद को दूसरों से नीचे समझने लगता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

रात को सोने से पहले न करें झूठे वादे

आपको कभी भी रात को सोने से पहले अपने बच्चों से झूठा वादा नहीं करना चाहिए. अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों का मन रखने के लिए ऐसा कर देते हैं. जब आप बार-बार अपने बच्चे का मन रखने के लिए उससे झूठा वादा करते हैं तो वह इस बात को दिमाग में बैठा लेता है. ऐसे में जब वह आपको बार-बार झूठे वादे करते हैं तो वह आपकी बातों पर भरोसा करना ही छोड़ देते हैं. कई बार आपको झूठ कहते देख वह भी झूठ कहना शुरू कर देता है.

सोने से पहले भूलकर भी न करें निगेटिव बातें

रात को सोने से पहले आपको भूलकर भी अपने बच्चों से निगेटिव बातें नहीं करनी चाहिए. अगर आप उनकी गलतियां ही गिनवा रहे हैं तो आपको सुबह तक जरूर रुक जाना चाहिए. अगर आप रात को सोने से पहले अपने बच्चे से निगेटिव बातें कहते हैं तो वह बात उसके दिमाग में बैठ जाती है और वह इसे सोचते-सोचते ही सोने चला जाता है. कई बार निगेटिव बातें सुनने की वजह से वह रात को ठीक से सो भी नहीं पाता है. नियमित तौर पर ऐसा होते रहने से उसके दिमाग पर काफ बुरा असर पड़ता है और इससे उसका फ्यूचर बर्बाद भी होने का डर रहता है.

भविष्य में क्या होगा इस बात का जिक्र

बच्चे का भविष्य बेहतर हो ऐसा हर पैरेंट चाहता है. ऐसे में भविष्य के बारे में बच्चों से डिस्कस करना भी काफी आम बात है. भले ही आप अपने बच्चे की भविष्य को लेकर कितने भी चिंतित क्यों न हों, आपको कभी भी सोने से पहले उससे इन बातों को डिस्कस नहीं करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा भविष्य को लेकर डर जाता है और हमेशा चिंता में रहना शुरु कर देता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: मां-बाप की इन आदतों से सभी के सामने शर्मिंदा हो जाते हैं बच्चे, पैरेंट्स से जीवनभर करते हैं नफरत

Previous article सोनपुर मंडल में तीन महीने में ट्रेन से कट कर 22 लोगों की मौत
Next article साइट पर हमला व मुंशी की हत्या में शामिल पांच गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel