[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: आपके बच्चों के दिमाग को पावरफुल बनाते हैं ये चीजें, आज ही डायट में करें शामिल

Parenting Tips: आपके बच्चों के दिमाग को पावरफुल बनाते हैं ये चीजें, आज ही डायट में करें शामिल

0
Parenting Tips: आपके बच्चों के दिमाग को पावरफुल बनाते हैं ये चीजें, आज ही डायट में करें शामिल
kid eating eggs

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे का दिमाग तेज हो. अपने बच्चे के दिमाग को तेज बनाने के लिए अक्सर माता-पिता हर तरह के तरीके अपनाते हैं. कभी उन्हें महंगे कोचिंग में दाखिला दिलाते हैं तो कभी उन्हें ऐसे प्रोग्राम में शामिल करते हैं जहां उनके दिमाग को तेज बनाने के लिए कई तरह के एक्टिविटीज किए जाते हैं. आज की यह आर्टिकल भी उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके बच्चे का दिमाग तेज और शक्तिशाली हो. आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बचपन में ही अपने बच्चों के डायट में शामिल कर उनके दिमाग को तेज बना सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अंडे

आपके बच्चे के दिमाग के लिए अंडा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें आपको कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं. अंडे में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ कोलीन और विटामिन बी-12 मिल जाता है. बच्चों के दिमाग को तेज बनाने में अंडा काफी मदद कर सकता है. बच्चों के कॉग्निटिव फंक्शन और मेमरी को बेहतर बनाने में अंडे का पीला वाला हिस्सा आपकी मदद कर सकता है.

Also Read: Parenting Tips: अपने पैरेंट्स के मुंह से हर बच्चा सुनना चाहता है ये बातें

Also Read: Parenting Tips: अपनी मां से बच्चे सीखते हैं ये बातें, आप भी जानें

मछली

आपके बच्चे के दिमाग को तेज बनाने के लिए आप उसे मछली खिला सकते हैं. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ब्रेन के सेल फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप अपने बच्चे को अखरोट या फिर फ्लैक्ससीड्स नहीं खिलाते हैं तो ऐसे में मछली उसके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

हरी सब्जियां

अगर आप अपने बच्चे के दिमाग को तेज बनाने के साथ ही उसके चीजों को याद रखने की क्षमता को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे हरी सब्जियां खिलाना शुरू कर देना चाहिए. पालक और मेथी में आपको भरपूर मात्रा में आयरन और फोलेट पाया जाता है जो आपके बच्चे के दिमाग को चीजें याद रखने में मदद करते हैं.

Also Read: Parenting Tips: आपके बच्चे क्यों भाग रहे पढ़ाई से दूर? कारण जान उड़ जाएंगे होश

दही

दही का सेवन करना सिर्फ रिफ्रेशिंग नहीं होता है बल्कि इसमें मौजूद प्रोटीन, जिंक और आयोडीन आपके बच्चे के दिमाग के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं. कोशिश करें कि आप अपने बच्चों के डायट में घर में बने दही को जरूर शामिल करें.

नट्स और सीड्स

जब आप अपने बच्चों के दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उनके डायट में आल्मंड, काजू और पंपकिन सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए. बच्चों के दिमाग को डेवलप करने में ये सभी नट्स और सीड्स काफी मदद कर सकते हैं. इनमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन, जिंक और हेल्दी फैट्स मिल जाते हैं.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें

Previous article बुढ़ैश्वरी मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव व नवान्न मेला पर उमड़े श्रद्धालु
Next article संविधान दिवस पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel