[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

0
रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी
बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए क्या करें Ai image

Parenting Tips: आज के समय में हर माता-पिता की सिर्फ एक ही चाहत होती है कि उनका बच्चा दूसरे बच्चों से स्मार्ट, एक्टिव और समझदार बन जाए. इसके लिए वे हर वह तरीका अपनाते हैं जिससे उन्हें लगता है कि उनके बच्चे को फायदा होगा. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं तो बता दें, उन्हें स्मार्ट बनाने की शुरुआत आपको बचपन से ही कर देनी चाहिए. जब वे छोटे होते हैं उस समय उनका दिमाग सबसे ज्यादा तेजी से डेवलप होता है. ऐसे में जब आप सही समय पर सही एक्टिविटीज अपनाते हैं तो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में काफी ज्यादा मदद मिलती है. सबसे अच्छी बात है कि अपने बच्चे को स्मार्ट बनाने के लिए न आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. हर दिन की कुछ आसान एक्टिविटीज को डेली रूटीन में शामिल करके उन्हें बाकी बच्चों से स्मार्ट बना सकते हैं.

बात करने और सुनने की आदत डालें

जब आप छोटे बच्चों से ज्यादा से ज्यादा बातें करते हैं तो उनके अंदर समझ और लैंग्वेज स्किल्स डेवलप होते हैं. दिनभर में उनसे छोटी-छोटी बातें पोछें, जैसे कि, ‘आज आपने क्या खाया?’ या फिर ‘आज आपको क्या क्या अच्छा लगा?’. इन छोटे-सछोटे सवालों से बच्चे खुलकर बोलना सीख जाते हैं और साथ ही उनके सोचने की कैपिसिटी भी बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

रोजाना कहानी सुनाने की आदत

अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आपको हर दिन उन्हें कहानियां सुनानी चाहिए. आपकी यह आदत उनके दिमाग को सही से डेवलप होने में काफी मदद करती है. जब आप बच्चों को कहानियां सुनाते हैं तो वे नयी चीजें सीखते हैं और उनकी इमेजिनेशन पावर भी बढ़ती है. इसके अलावा उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क भी बेहतर तरीके से समझ में आने लगता है. जब आप उन्हें कहानियां सुनाएं तो उनसे सवाल पूंछें ताकि उनके दिमाग में सोचने की कैपेसिटी और भी बेहतर हो जाए.

क्रिएटिव एक्टिविटीज में शामिल करें

बच्चों के दिमाग को एक्टिव और तेज बनाने में ड्राइंग, कलरिंग और पजल्स सॉल्व करने जैसी एक्टिविटीज काफी मदद करती हैं. ये एक्टिविटीज उनके अंदर क्रिएटिविटी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को बढ़ाने में मदद करती हैं. बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए आप उन्हें फ्री हैंड ड्राइंग करने दें. आपकी यह छोटी सी आदत उनके अंदर खुद सोचने की आदत को डेवलप करने में मदद करती है.

खेल-खेल में सिखाएं नई चीजें

अगर आप बच्चों को नयी चीजें सिखाना चाहते हैं तो इसका सबसे बेहतरीन तरीका है उन्हें खेल-खेल में सिखाना। नंबर्स, कलर्स, शेप्स और अल्फाबेट्स के बारे में अगर उन्हें खेल-खेल में सिखाया जाए तो यह सबसे ज्यादा बेहतर होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे बोर नहीं होते हैं और साथ ही नयी चीजों को आसानी से सीख लेते हैं. इस तरीके को अपनाकर आप उनकी याददाश्त को भी मजबूत बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरी

बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि फिजिकल एक्टिविटीज भी उतनी ही जरूरी होती है. हर दिन थोड़ी देर दौड़ना, कूदना और बाहर खेलना, सिर्फ उनके शरीर को नहीं बल्कि दिमाग को भी हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके अलावा यह छोटा सा उपाय उनके फोकस और एनर्जी लेवल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है.

रूटीन बनाना सिखाएं

बच्चों के लिए एक रूटीन को फॉलो करना और भी ज्यादा जरूरी हो .एक ही समय पर सोना, जागना और खेलना उन्हें डिसिप्लिन सिखाता है. इसके अलावा एक अच्छा रूटीन आपके बच्चों को मेंटली स्ट्रॉन्ग बनने और सही समय पर कामों को करना भी सिखाता है.

यह भी पढ़ें: अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

Previous article पेयजल की समस्या को विधायक ने सदन में उठाया
Next article ईद 2026, खुशबू, करुणा और एकता का पर्व
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel