[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: पेरेंट्स होने के नाते अपने आप से पूछें ये एक सवाल

Parenting Tips: पेरेंट्स होने के नाते अपने आप से पूछें ये एक सवाल

0
Parenting Tips: पेरेंट्स होने के नाते अपने आप से पूछें ये एक सवाल

Parenting Tips: माता-पिता होना जीवन की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है. बच्चे केवल हमारे शब्दों से नहीं, बल्कि हमारे व्यवहार से भी सीखते हैं. जिस तरह हम उनसे पेश आते हैं, वही उनके मन और स्वभाव में गहराई से बस जाता है. इसलिए हर माता-पिता को एक सवाल रोज खुद से जरूर पूछना चाहिए-

मैं आज अपने बच्चे के साथ जैसा व्यवहार कर रहा/रही हूं, क्या मैं चाहता/चाहती हूं कि मेरा बच्चा कल अपने बच्चों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करे?

Positive Parenting Tips: पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपना सोचने का नजरिया बदलें

Bizarre News
Bizarre news

अगर इस सवाल का जवाब ‘नहीं’ है, तो यह आपके लिए चेतावनी की घंटी है. इसका मतलब है कि आपको अपने रवैये, शब्दों और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है. बच्चे हमारे गुस्से, हमारी लापरवाही और हमारे नकारात्मक शब्दों को उतनी ही आसानी से सीख लेते हैं जितना कि हमारा प्यार, धैर्य और सकारात्मक रवैया.

क्यों जरूरी है यह सवाल पूछना?

Image 73
Parenting tips in hindi

बच्चों की परवरिश केवल उन्हें खाना-पढ़ाई देना ही नहीं है, बल्कि उनके दिल और आत्मा का सम्मान करना भी है. जब हम उन्हें प्यार, धैर्य और समझदारी से संभालते हैं तो वे भी यही सीख अपने आने वाले जीवन में अपनाते हैं. यही व्यवहार पीढ़ियों तक चलता है.

Parenting Tips in Hindi: माता-पिता के पास है ईश्वर की शक्ति

Family Planning
Family planning

हर माता-पिता के पास अपने कर्म और रवैये को बदलने की शक्ति है. आप आज ही यह तय कर सकते हैं कि गुस्से की जगह धैर्य चुनेंगे, डाँट की जगह समझदारी से समझाएंगे और उपेक्षा की जगह प्यार देंगे. याद रखें, आपके बच्चे में वह आत्मा है जिसे भगवान ने आपके भरोसे पर आपको सौंपा है. उस आत्मा का सम्मान करना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

छोटे-छोटे कदम, बड़ा असर

  • बच्चे की बात को ध्यान से सुनें.
  • उसकी गलती पर तुरंत गुस्सा करने की बजाय समझाएं.
  • उसे यह अहसास कराएँ कि वह मूल्यवान है.
  • हर दिन थोड़ा समय बिना फोन या टीवी के केवल बच्चे के साथ बिताएं.

अच्छी पैरेंटिंग वही है जो बच्चों को जीवनभर के लिए सकारात्मक अनुभव और मूल्य देती है. इसलिए अगली बार जब आप अपने बच्चे से बात करें या उस पर प्रतिक्रिया दें, तो यह सवाल जरूर सोचें – क्या मैं चाहता हूं कि मेरा बच्चा भी कल अपने बच्चों से ऐसा ही व्यवहार करे?
अगर जवाब नहीं है तो आज ही बदलाव शुरू करें, क्योंकि वही बदलाव आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देगा.

Also Read: Jaya Kishori Quotes: मां-बाप के प्यार को समझने में बच्चे कर जातें ये भूल

Also Read: Vidur Niti: समाज में पाना चाहते है इज्जत तो इन 2 आदतों को तुरंत सुधारें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel