[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला

Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला

0
Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला
AI generated image

Parenting Tips: पेरेंटिंग का सबसे अहम हिस्सा बच्चों को जिम्मेदार और समझदार बनाना होता है. इसी वजह से कई पेरेंट्स बच्चों को पॉकेट मनी देने का ऑप्शन चुनते हैं. पॉकेट मनी का मतलब बच्चों को रेगुलर बेसिस पर एक फिक्स्ड अमाउंट देना है ताकि वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर सकें. लेकिन यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या बच्चों को पॉकेट मनी देना सही है? इसका उनके पर्सनालिटी और आदतों पर क्या असर पड़ता है? आइए जानते हैं पॉकेट मनी देने के फायदे और नुकसान.

पॉकेट मनी देने के फायदे

बच्चों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है

जब बच्चे अपनी पॉकेट मनी से चीजें खरीदते हैं तो उन्हें समझ आता है कि पैसे खर्च करने से पहले सोच-समझना कितना जरूरी है. यह आदत उन्हें फिजूलखर्ची से बचाती है और फ्यूचर में फिनांशियलि रिस्पोंसिबल बनने में मदद करती है.

पैसे की वैल्यू समझते हैं

पॉकेट मनी बच्चों को यह सिखाती है कि पैसा कमाना और उसे संभालना आसान नहीं है. जब उनकी पॉकेट मनी खत्म हो जाती है, तो वे सीखते हैं कि पैसे का सही इस्तेमाल कैसे करना चाहिए.

बजट बनाने की आदत डालती है

पॉकेट मनी बच्चों को यह सिखाती है कि लिमिटेड पैसों में अपनी जरूरतें कैसे पूरी करनी हैं. इससे उनमें प्लानिंग और बजट बनाने की आदत बचपन से ही डेवलप होने लग जाती है.

आत्मनिर्भर बनते हैं

पॉकेट मनी मिलने से बच्चे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार पेरेंट्स पर डिपेंडेंट नहीं रहते. इससे उनमें आत्मनिर्भरता आती है और वे खुद के फैसले लेने लगते हैं.

बचत की आदत लगती है

कई बच्चे पॉकेट मनी से बचत करना सीखते हैं. जब वे किसी बड़ी चीज को खरीदने के लिए बचत करते हैं, तो उन्हें पैसों के वैल्यू का एहसास और बेहतर तरीके से होता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

पॉकेट मनी देने के नुकसान

फिजूलखर्ची की आदत पड़ सकती है

कई बार अगर बच्चों को ज्यादा पॉकेट मनी दी जाए तो वे बेवजह पैसे खर्च करने लगते हैं. इस आदत से वे पैसों की सही कीमत समझ नहीं पाते. यह एक कारण है कि अगर आप उन्हें पॉकेट मनी दे रहे हैं तो उन्हें इसका सही इस्तेमाल करना भी सिखाएं.

गलत संगत में पड़ने का खतरा

कभी-कभी बच्चे पॉकेट मनी का इस्तेमाल गलत चीजों पर करने लगते हैं, जैसे अनहेल्दी चीजें खरीदना या गलत संगत में पैसे खर्च करना. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे गलत संगत में न पड़े तो ऐसे में आपको उनके सर्किल पर भी नजर रखनी चाहिए.

लालच बढ़ सकता है

कई बार अगर पॉकेट मनी को इनाम की तरह दिया जाए तो बच्चों में लालच बढ़ सकता है. वे हर काम पैसे के बदले करने की आदत डाल सकते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो बच्चों को इनाम के तौर पर पॉकेट मनी देने से बचें.

जरूरत से ज्यादा उम्मीदें

पॉकेट मनी देने से बच्चों की आदत बन सकती है कि उन्हें हमेशा पैसे मिलते रहेंगे. इससे वे जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पाल सकते हैं और जब उन्हें पैसे न मिले तो वे नाराज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए खुद उठकर तैयार होगा आपका बच्चा, पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

Previous article saran news : स्वतंत्रता दिवस पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम : डीटीओ
Next article Sasaram News : अपराधियों ने की ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, लोग घरों में दुबके
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel