[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: अपनी मां से बच्चे सीखते हैं ये बातें, आप भी जानें

Parenting Tips: अपनी मां से बच्चे सीखते हैं ये बातें, आप भी जानें

0
Parenting Tips: अपनी मां से बच्चे सीखते हैं ये बातें, आप भी जानें
parenting tips

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में माता-पिता दोनों का ही बराबर का योगदान होता है. एक बच्चा कुछ चीजें अपनी मां से तो कुछ चीजें सिर्फ अपने पिता से सीखता है. एक बच्चे का व्यक्तित्व कैसा होगा यह काफी हद तक उसकी मां पर भी निर्भर करता है. बात चाहे इमोशनल ग्रोथ की हो या फिर जरूरी लाइफ स्किल्स सीखने की, एक मां काफी अहम भूमिका निभाती है अपने बच्चे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बच्चा अपनी मां से ही सीखता है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

जटिल भावनाओं से निपटना

एक मां ही होती है जो अपने बच्चे को किस तरह से जटिल भावनाओं से निपटना है यह बात सिखाती है. बच्चे अपनी मां से ही यह बात सीखती है कि वह किस तरह से तनाव को हैंडल कर रही है और किस तरह से अपने प्रेम को दर्शा रही है. इस तरह से एक बच्चा यह सीख पाता है कि कमजोरी और ताकत दोनों एक ही जगह और एक ही साथ रह सकते है.

Also Read: Parenting Tips: आपके बच्चे क्यों भाग रहे पढ़ाई से दूर? कारण जान उड़ जाएंगे होश

Also Read: Parenting Tips: सर्दियों में आपके छोटे बच्चे नहीं पड़ेंगे बीमार, नहलाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

दूसरों की केयर करना

एक मां किस तरह से परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल कर रही है या फिर किस तरह से उनका ख्याल रख रही है इस बात से बच्चों को भी काफी कुछ सीखने को मिलता है. बात चाहे परिवार के एक बीमार सदस्य की देखभाल की हो या फिर पड़ोसी की मदद करने की, एक बच्चा इन चीजों को काफी ध्यान से देखता है और सीखता है.

बिना हिंसा के झगड़ा सुलझाना

एक बच्चा इस बात पर काफी गौर करता है कि आखिर उसकी मां किस तरह से लड़ाई-झगड़ों को या फिर आपसे मतभेदों को सुलझा रही है. एक मां ही अपने बच्चों को यह बात सिखाती है कि बिना हिंसा के भी मुद्दों को सुलझाया जा सकता है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें

प्यार और माफी

एक मां ही वह शख्स होती है जो अपने बच्चों को दूसरों को माफ करके जीवन में आगे बढ़ना सिखाती है. चाहे बात अपने बच्चे को उसकी गलतियों के लिए माफ करने की हो या फिर दूसरों से झड़गे सुलझाना, एक मां ही अपने बच्चों को सिखाती है कि किस तरह से मन में भड़ास भरकर रखने से खुद का ही बुरा होता है.

अंदर की शक्ति को पहचानना

एक बच्चा अपनी मां से इस बात को भी सीखता है कि आखिर वह किस तरह से बिना डरे या फिर घबराये चुनौतियों का सामना करती है. बात चाहे हो पैसों की तंगी से जूझना या फिर हेल्थ प्रॉब्लम्स से, एक बच्चा अपनी मां से ही इन हालातों का डटकर सामना करना सीखता है.

Also Read: Parenting Tips: अपने 5 साल तक के बच्चों को गलती से भी खाने में न दें ये चीजें, हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर

Previous article Education News : मारवाड़ी कॉलेज में बढ़ गये प्लेसमेंट पाने वाले विद्यार्थी
Next article Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel