[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: क्यों बिगड़ जाते हैं आपके बच्चे? जानें चौंकाने वाले कारण

Parenting Tips: क्यों बिगड़ जाते हैं आपके बच्चे? जानें चौंकाने वाले कारण

0
Parenting Tips: क्यों बिगड़ जाते हैं आपके बच्चे? जानें चौंकाने वाले कारण
Pic credits: unsplash

Parenting Tips: हम सभी अपने बच्चों को प्यार और केयर देना चाहते हैं. इसके लिए हम हर संभव कोशिश भी करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ज्यादा प्यार और दुलार की वजह से हमारे बच्चे बिगड़ भी जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सही तरीके से ग्रो करें तो इसके लिए यह काफी जरूरी होता है कि आप उन्हें केयर दें, अटेंशन दें और उनकी बाउंडरीज सेट करें। जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपके बच्चे एक बेहतर इंसान बनकर सामने आते हैं. वहीं, जब आप कुछ बातों का ख्याल नहीं रखते है या फिर कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं तो आपके बच्चे बिगड़ भी जाते हैं. आज हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके बच्चे बिगड़ जाते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

आप उनकी हर जिद पूरी करते हैं

जब आप अपने बच्चे को सभी चीजों के लिए हां कह देते हैं तो उनके अंदर एक्सपेक्टेशंस बढ़ जाते हैं. अगर उन्होंने किसी नए खिलौने की डिमांड की और आपने उसे तुरंत वह दिला दी तो उन्हें यह समझ में आ जाता है कि उन्हें कुछ भी हासिल करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जब ऐसा लंबे समय तक होता रहता है तो उनके अंदर सब्र करने की ताकत खत्म हो जाती है और जब उन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है तो वे दुखी हो जाते हैं या फिर जिद करने और आपकी बातो को मानना बंद कर देते हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको उन्हें कभी-कभी ना कहने की भी आदत डालनी चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

जब आप उन्हें खुश रखने के लिए ज्यादा ही मेहनत करते हैं

कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बच्चे निराश होते हैं और आप उन्हें खुश करने के लिए उनकी हर जिद मान लेते हैं. भले ही आप प्यार की वजह से ऐसा कर रहे हैं लेकिन जब आप बार-बार ऐसा कर रहे हैं तो आपके बच्चे बिगड़ भी सकते हैं. अगर आपके बच्चे नखरे कर रहे हैं और आप उनकी सभी बातें मान जा रहे हैं तो आपके बच्चे को यह समझ में आ जाता है कि यह तकनीक काम की है. उन्हें यह भी समझ में आ जाता है कि ऐसा करने से उनकी सभी मांगें पूरी हो जाएंगी.

रूल या लिमिट सेट न करना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सुरक्षित महसूस करें तो इसके लिए आपको उनके लिए कुछ रूल्स और लिमिट सेट करने चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे अच्छे से बर्ताव करना सीख जाते हैं. अगर आप अपने बच्चे को हर चीज की आजादी देकर रखेंगे तो उन्हें सही और गलत के बारे में सिखा पाना आपके लिए काफी ज्यादा कठिन हो जाएगा. इसके विपरीत जब आप उनके लिए रूल्स और लिमिट्स सेट करते हैं तो वे एक बेहतर इंसान बनते हैं.

जिम्मेदारी न सिखाना

कई बच्चे इसलिए भी बिगड़ जाते हैं क्योंकि आपने उन्हें जिंदगी में कभी भी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी होती है. जब आप उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपते हैं तो उन्हें ऐसा लगता है कि उनके सभी कामो को कोई और उन्हें करके देगा. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके बच्चे के दिमाग में ये बातें आए और वह आगे चलकर बिगड़ जाए तो आपको उन्हें छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर देनी चाहिए. आप उन्हें घर के कामों को भी करने के लिए कह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: एसी रूम में बच्चों को रखने से पहले जान लें ये काम की बातें, बीमार होने का खतरा रहेगा कम

Previous article पूजा भट्ट और महेश भट्ट के लिपलॉक कॉन्ट्रोवर्सी पर राहुल भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने बचपन से देखा है यार…
Next article Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel