[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: आपकी ये आदतें आपके बच्चों को कभी नहीं होने देते हैं सफल, जीवन के हर कदम में होता है हार से सामना

Parenting Tips: आपकी ये आदतें आपके बच्चों को कभी नहीं होने देते हैं सफल, जीवन के हर कदम में होता है हार से सामना

0
Parenting Tips: आपकी ये आदतें आपके बच्चों को कभी नहीं होने देते हैं सफल, जीवन के हर कदम में होता है हार से सामना
AI generated image

Parenting Tips: हर पैरेंट की यह चाहत होती है कि वे अपने बच्चों को एक बेहतर जीवन दे ताकि आगे चलकर वे खुद भी अपने जीवन को बेहतर बना सके. इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनके बाकी सभी चीजों का बिना कोई गलती किये ख्याल रखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपके बच्चे जीवन में बेहतर करें इसके लिए सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं है. इसके लिए आपको कई अन्य चीजों का भी ख्याल रखना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर समय रहते न सुधारा जाए तो इसका काफी बुरा असर बच्चों पर पड़ता है. पैरेंट्स की इन कुछ गलतियों की वजह से उनके बच्चे जीवन में हर कदम पर असफल होते हैं.

बच्चों के सभी कामों को खुद करने लगना

कई पैरेंट्स को लगता है कि उनके बच्चों को हर समय उनकी मदद की जरूरत है. इस सोच की वजह से वे अपने बच्चों के सभी छोटे-छोटे कामों में उनकी मदद करने लगते हैं. टिफ़िन पैक करने से लेकर बैग पैक करने तक में उनकी मदद करने लगते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से बच्चों को मदद मिल रही है. अगर आप भी एक पैरेंट हैं तो आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. आपकी इस गलती का असर आपके बच्चे पर काफी ज्यादा पड़ता है क्योंकि वे खुद से कुछ भी नहीं कर पाते हैं. आगे चलकर कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी इस गलती की वजह से वे जीवन में किसी भी चुनौती का खुद से सामना नहीं कर पाते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

बच्चे की हर चीज को कंट्रोल करने की कोशिश करना

कई पैरेंट्स की यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे की सभी चीजों को कंट्रोल में करके रखना चाहते हैं. उनके बच्चे क्या कर रहे हैं? कहां जा रहे हैं? किस्से मिल रहे हैं? और कई बार इस बात का भी फैसला खुद ले लेते हैं कि आखिर उनके बच्चों को जीवन में आगे करना क्या है. कई बार तो हद भी हो जाती है कब पैरेंट्स अपने बच्चे को हर काम के लिए गाइड करने तक लग जाते हैं. बता दें अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का व्यक्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाता है. आपकी इस गलती की वजह से न जीवन में कभी रिस्क ले पाते हैं और न ही नयी चीजों को ट्राय कर पाते हैं.

बच्चे की तुलना दूसरों से करना

अगर आप एक पैरेंट हैं तो आपको कभी भी गलती से भी अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस और आत्मसम्मान पूरी तरह से खत्म हो जाता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चों को लगता है कि वे जीवन में कभी भी कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते हैं. आपकी इस गलती की वजह से आपके बच्चे जीवनभर डर के साये में जीते हैं.

इमोशनल सपोर्ट में कमी

आज के व्यस्त जीवन में पैरेंट्स अपने बच्चों को सही से समय नहीं दे पाते हैं जिसका उनके बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे सही से ग्रो कर पाएं तो आपको उन्हें समय जरूर देना चाहिए. जब आप अपने बच्चों को समय नहीं देते हैं तो वे खुद को अकेला समझने लग जाते हैं और अपने अंदर की प्रॉब्लम्स को किसी के साथ भी शेयर नहीं कर पाते हैं. कई बार ऐसा होने की वजह से वे मेंटली ग्रो भी नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: भूलकर भी अपने बच्चों को न जाने दें इन लोगों के पास, बचपन और जवानी दोनों होगा बर्बाद

Previous article गोपालगंज में हरियाणा पुलिस का छापा, 7 करोड़ के साइबर फ्रॉड अरेस्ट, जानिए कैसे बनाता था शिकार
Next article डीजीपी आज पहुंचेंगे लखीसराय, पुलिस पिकेट का करेंगे उद्घाटन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel