[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बड़े हो रहे हैं बच्चे तो गलती से भी न करें ये काम, रिश्ता बुरी तरह से हो जाता है बर्बाद

Parenting Tips: बड़े हो रहे हैं बच्चे तो गलती से भी न करें ये काम, रिश्ता बुरी तरह से हो जाता है बर्बाद

0
Parenting Tips: बड़े हो रहे हैं बच्चे तो गलती से भी न करें ये काम, रिश्ता बुरी तरह से हो जाता है बर्बाद
AI generated image

Parenting Tips: जब घर पर छोटे बच्चे होते हैं तो माता-पिता को हर समय उनकी जरूरतों को पूरा करना और उन्हें हर मुसीबत से बचाकर रखने का ही ख्याल दिमाग में आता है. बता दें ऐसा करना काफी हद तक गलत है. कई बार बच्चों को प्रोटेक्ट करने के लिए पैरेंट्स कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से बच्चों के साथ उनका रिश्ता बुरी तरह से बर्बाद हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की है जिनके घर पर बच्चे हैं और उनकी उम्र 13 साल से ज्यादा है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर कीमत पर दोहराने से बचना चाहिए. जब आप इन गलतियों को दोहराते रहते हैं तो आपके बच्चे के साथ आपका रिश्ता बुरी तरह से बिगड़ सकता है. चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं.

पर्सनल लाइफ में दखल देना

जब बच्चे एक उम्र में पहुंचते हैं तो उनके लिए भी पर्सनल लाइफ मैटर करता है. उन्हें भी पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है. अगर आपका बच्चा बड़ा हो रहा है तो आपको भी उसके पर्सनल स्पेस का ख्याल रखना चाहिए. आपको कभी भी उनके चैट्स को नहीं पढ़ना चाहिए और न ही कभी उनके डायरी पर नजर डालनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा आपसे नफरत करने लगता है और साथ ही आपसे दूर भी होने लग जाता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

हर बात में रोक-टोक

जब आपके बच्चे बड़े होते हैं तो ऐसे में आपको उन्हें खुद भी फैसला लेने की आजादी देनी चाहिए. कई पैरेंट्स ऐसे भी होते हैं कि वे अपने बच्चे के हर फैसले में रोक-टोक लगाने लग जाते हैं. बता दें ऐसा करना काफी ज्यादा गलत है. अगर आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपके बच्चों को खुद में ही घुटन का एहसास होने लगता है. आपकी इस गलती की वजह से उनका आत्मविश्वास भी खत्म हो जाता है.

बच्चों की बातों को अनसुना करना

कई पैरेंट्स में यह आदत होती है कि वे अपने बच्चों की बातों को अनसुना कर देते हैं या फिर उनकी बातों को सीरियस ही नहीं लेते हैं. जब आप ऐसा लंबे समय तक करते रहते हैं तो आपके और आपके बच्चे के रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है. जब आप बार-बार ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे दिल की बातों को खुद तक ही रखने लग जाते हैं या फिर किसी तीसरे से शेयर करने लगते हैं. इसके ठीक विपरीत जब आप अपने बच्चों की बातों को सुनते और समझते हैं तो वे बेहतर तरीके से इमोशनली ग्रो कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवनभर आपकी इज्जत करने से पीछे नहीं हटेगा आपका बच्चा, आज ही अपनी इन आदतों में कर लें सुधार

Previous article Delhi Heavy Rain: आज रात दिल्ली-NCR में होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
Next article अब एप के माध्यम से ग्रामीण दे सकेंगे स्वच्छता का फीडबैक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel