[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: क्या आपका बच्चा गुस्से में चीखता और चिल्लाता है? इस तरह करें उसे शांत

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा गुस्से में चीखता और चिल्लाता है? इस तरह करें उसे शांत

0
Parenting Tips: क्या आपका बच्चा गुस्से में चीखता और चिल्लाता है? इस तरह करें उसे शांत

Parenting Tips: अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं तो कई बार आपने यह बात नोटिस की होगी कि जब वह गुस्सा हो जाता है तो अचानक से चीखने और चिल्लाने लगता है. कई बार उनकी ये आदतें पेरेंट्स को परेशान कर सकती है और उन्हें चिंता में डाल सकती है. आपको बता दें कई बार छोटे बच्चे इसलिए भी चीखने और चिल्लाने लगते है क्योंकि वे अपने पेरेंट्स से अपनी फीलिंग्स को शेयर नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वे इस तरह की हरकत करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को इस तरह के हालात में शांत करवा सकते हैं.

अपनी आवाज को रखें धीमा

अगर आपका बच्चा गुस्से में चीखता और चिल्लाता है तो ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपनी आवाज को धीमा रखें. अगर आप भी उसके साथ चिल्लाने लगते हैं तो वह और भी ज्यादा तेजी से चीखने और चिल्लाने लगेगा. अपने बच्चे को शांत करने के लिए उसकी आंखों में देखें और उससे बात करें. अगर आप ऐसा करते हैं तो वह भी शांत हो जाएगा.

Also Read: Parenting Tips: स्वस्थ दिमाग के लिए पानी पिएं बच्चे; लेकिन कितना? यह भी जानना जरूरी

Also Read: Successful parenting tips: आप भी चाहते हैं अपने बच्चों को सफल बनते देखना तो उन्हें ऐसे करें ट्रीट

Also Read: Parenting Tips: अपने बच्चे की भावनाओं को कहीं दबा तो नहीं रहे आप?

कारण को पहचाने

अगर आपको पता है कि आपका बच्चा किस कारण से गुस्सा या फिर नखरा कर रहा है तो वह ऐसा कर सके उससे पहले ही उसकी जरुरत को समझ लें. अगर उसे भूख लगी है तो उसे जल्दी से खाने के लिए कुछ दें. अगर वह घर के बाहर घूमने जाना चाहता है तो उसे घुमाने भी लेकर जाएं.

हंसी-मजाक का लें सहारा

अगर आपका बच्चा गुस्से में है और काफी तेज आवाज से चीख और चिल्ला रहा है तो उसके साथ कुछ मज़ाक करें और उसे हंसाने की कोशिश करें. ऐसा करने से आपके बच्चे का ध्यान भटकेगा और वह चिल्लाना बंद कर देगा.

Also Read: Parenting Tips: क्या आपके बच्चे में है लीडरशिप क्वालिटी? ऐसे लगाएं पता

Previous article Munjya Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर मुंज्या ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानें अब तक कितना किया कलेक्शन
Next article Stock Market Scam: शरद पवार वाली एनसीपी ने की जेपीसी जांच की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel