[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: अपने गुस्साए हुए बच्चों को किस तरह करें शांत? जान लें समय में आएंगे काम

Parenting Tips: अपने गुस्साए हुए बच्चों को किस तरह करें शांत? जान लें समय में आएंगे काम

0
Parenting Tips: अपने गुस्साए हुए बच्चों को किस तरह करें शांत? जान लें समय में आएंगे काम
angry kid

Parenting Tips: अक्सर जो छोटे बच्चे होते हैं वे मूडी होते हैं. कई बार वे गुस्से में भी रहते हैं जिसके पीछे कारण क्या है यह भी आपको पता भी नहीं चलता. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने गुस्साए हुए बच्चों को काफी आसानी से शांत कर सकेंगे. बता दें जब आप एक गुस्साए हुए बच्चे को शांत करने की कोशिश करते हैं तो ऐसे में काफी ज्यादा भरोसे और सिक्योरिटी की जरूरत पड़ती है. बिना इन दोनों ही चीजों के आप कभी भी एक बच्चे को शांत नहीं कर सकते हैं. तो चलिए बच्चों को कैसे शांत किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

खुद भी रहें शांत

अगर आप एक गुस्सैल बच्चे को शांत कर रहे हैं तो ऐसे में आपको खुद भी शांत रहना सीखना होगा. अगर आप खुद शांत नहीं रहेंगे तो ऐसे में आपके लिए बच्चे को शांत करना और भी ज्यादा कठिन हो जाएगा. जब आप बच्चे से शांत रहकर बात करते हैं तो असलियत में उसे यह सिखा रहे होते हैं कि शांत कैसे रहा जा सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर पाते हैं. वहीं, जब आप गुस्से से अपने बच्चों से बात करते हैं तो उनके अंदर का चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है.

Also Read: Parenting Tips: इन मामलों में बेटे सिर्फ लेते हैं मां की मदद, पिता की नहीं पड़ती जरूरत

Also Read: Parenting Tips: अपने बच्चों से रोज जरूर पूछे ये 5 सवाल, घटेंगी दूरियां मजबूत होगा रिश्ता

उनकी फीलिंग्स को समझें

जब आप एक बच्चे को शांत करने जा रहे हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले उनकी भावनाओं को समझना चाहिए. अगर आपके बच्चे शांत नहीं हो रहे हैं तो आपको उनके कहना चाहिए कि, मैं तुम्हारी भावनाओं को समझ रहा हूं, मुझे मालूम है कि तुम दुखी हो. जब आप ऐसा कहते हैं तो उन्हें लगता है कि आप सच में उन्हें समझ रहे हैं. ऐसा करने से आप एक दूसरे से इमोशनल तौर पर बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं.

गहरी सांस लेने को कहें

अगर आपके बच्चे गुस्से में हैं तो ऐसे में आपको उन्हें गहरी सांस लेने की सलाह देनी चाहिए. उन्हें ब्रीदिंग एक्ससरसाइज के बारे में सिखाएं. उन्हें धीरे-धीरे सांस लेकर फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ने को कहें। इससे उनका तनाव काफी कम हो सकता है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चे अपने पैरेंट्स में नोटिस करते हैं ये चीजें, सीखते हैं जीवन के गुण

प्यार से करें बात

जब आपके बच्चे गुस्से में हों तो ऐसे में आपको उनसे काफी आराम से और प्यार भरे लहजे से बात करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उन्हें आराम का एहसास होता है. कई बार जब आप अपने बच्चे से प्यार और आराम से बात करने लगते हैं तो ऐसे में उनका गुस्सा देखते ही देखते शांत हो जाता है.

फिजिकली दें आराम

जब आपके बच्चे गुस्से में हों तो ऐसे में आपको उन्हें शांत करने एक लिए उनका हाथ पकड़ना चाहिए. आप अगर चाहें तो उन्हें गले भी लगा सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो ऐसे में उन्हें अपने को शांत करने में काफी आसानी होती है.

Also Read: Parenting Tips: पैरेंट्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए बच्चे करते हैं ये हरकतें

Previous article बिहार CHO परीक्षा में धांधली के लिए करोड़ों की हुई थी डील, सॉल्वर गिरोह ने 1 दर्जन सेंटर किए थे मैनेज
Next article Maharashtra : पिक्चर अभी बाकी है! एकनाथ शिंदे फिर दे सकते हैं टेंशन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel