[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: हाइपर एक्टिव बच्चों ने घर पर मचा रखा है उत्पात? इस तरह करें उन्हें शांत

Parenting Tips: हाइपर एक्टिव बच्चों ने घर पर मचा रखा है उत्पात? इस तरह करें उन्हें शांत

0
Parenting Tips: हाइपर एक्टिव बच्चों ने घर पर मचा रखा है उत्पात? इस तरह करें उन्हें शांत
AI Generated Image

Parenting Tips: हर पैरेंट की यह ख्वाइश होती है कि वे अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दें. इसके लिए पैरेंट्स हर तरीका अपनाते हैं और उनकी सभी जरूरतों का भी ख्याल रखते हैं. लेकिन बच्चों की सही परवरिश करना आसान नहीं है. हर बच्चा अलग होता है और उन्हें हैंडल करने का तरीका भी काफी ज्यादा अलग होता है. कुछ बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं तो वहीं, कुछ बच्चों में इतनी ज्यादा एनर्जी होती है कि वे पूरे-पूरे दिन उछल-कूद मचाते रहते हैं. शांत स्वभाव के बच्चों को हैंडल करना तो काफी ज्यादा आसान होता है लेकिन जब बात आती है इन हाइपर एक्टिव बच्चों को शांत करने की तो पैरेंट्स के लिए समस्याएं यहीं से शुरू होती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं हाइपर एक्टिव बच्चों को शांत करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

डेली रूटीन बनाना काफी जरूरी

अगर आप अपने हाइपर एक्टिव बच्चे को शांत करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उनके लिए एक डेली रूटीन बनाना चाहिए. इस रूटीन में आपको उनके लिए पढ़ने का समय, खेलने का समय, खाने का समय और सोने का समय शामिल करना चाहिए. जब आप रूटीन बनाते हैं तो आपको अपने बच्चों के एक्टिविटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

पेशेंस और अंडरस्टैंडिंग रखें

अगर आपके बच्चे काफी ज्यादा हाइपर एक्टिव हैं तो आपको सबसे पहले उनके व्यवहार को समझना है और बच्चों को हैंडल करने के लिए पेशेंस भी रखना चाहिए. अपने बच्चों पर गुस्सा करने से बचें और उन्हें डांटे भी नहीं. अगर आप उन्हें डांटते हैं तो उनके अंदर एंग्जायटी की भावना जाग सकती है.

फिजिकल एक्टिविटीज को दें बढ़ावा

अगर आपके बच्चे हद से ज्यादा हाइपर एक्टिव हैं तो आपको उन्हें ज्यादा से ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज करवानी चाहिए. उन्हें स्पोर्ट्स, डांसिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज में शामिल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो उनकी एनर्जी सही दिशा में इस्तेमाल होती है.

फोकस्ड रहने वाले गेम्स दें खेलने

अगर आप अपने हाइपर एक्टिव बच्चों को शांत रखना चाहते हैं तो उनके लिए फोकस्ड रहने वाले गेम्स लेकर आएं. जब आपके बच्चे पजल्स सॉल्व करते हैं, ड्राइंग बनाते हैं या फिर माइंडफुलनेस को बढ़ावा देने वाले एक्टिविटीज में शामिल होते हैं तो उन्हें एक जगह फोकस करके रखने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: एसी रूम में बच्चों को रखने से पहले जान लें ये काम की बातें, बीमार होने का खतरा रहेगा कम

Previous article Patna Air Show: पटना के आसमान में शौर्य की उड़ान, फाइटर प्लेन ने छोड़ा तिरंगे का रंग
Next article Pahalgam Terror Attack: ‘आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगा भारत’ अमित शाह ने अस्पताल में की पीड़ितों से मुलाकात
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel