[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चों में कभी नहीं होगी आत्मविश्वास की कमी, आज ही अपनाएं ये तरीके

Parenting Tips: बच्चों में कभी नहीं होगी आत्मविश्वास की कमी, आज ही अपनाएं ये तरीके

0
Parenting Tips: बच्चों में कभी नहीं होगी आत्मविश्वास की कमी, आज ही अपनाएं ये तरीके
how to boost confidence in kids

Parenting Tips: आज के समय में यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि हम अपने बच्चों को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाएं. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो जीवन में आगे चलकर उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों में आत्मविश्वास को काफी हद तक बढ़ावा दे सकते हैं. चलिए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

छोटी-छोटी चीजों के लिए करें प्रोत्साहित

एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो अगर आपके बच्चे कोशिश कर रहे हैं या फिर किसी भी चीज को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो आपको उनकी तारीफ जरूर करनी चाहिए. फर्क नहीं पड़ता कि वे सफल हुए या फिर असफल, जब आप उनकी तारीफ करते हैं तो वे जीवन में आगे चलकर और भी बेहतर करने की कोशिश करते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Parenting Tips: भूलकर भी मेहमानों के सामने बच्चों से न कहें ये बातें, रिश्ते में आएगी कड़वाहट

Also Read: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

खुद फैसला लेने की दें आजादी

जब बच्चे छोटे रहें तभी से आपको उन्हें छोटे-छोटे फैसले लेने की आजादी देनी चाहिए. आप उन्हीं से पूछे की उन्हें क्या खाना है या फिर क्या पहनना है. जब आप उन्हें फैसला लेने की आजादी देते हैं तो उनमें आत्मविश्वास काफी हद तक बढ़ जाता है.

गलती करने का दें मौका

जानकारों के अनुसार आपको अपने बच्चों को गलती करने का मौका देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो वे नयी चीजें सीखते हैं और उनमें आत्मविश्वास भी आता है. जब बच्चे किसी भी चीज को गलती करके सीखते हैं तो ऐसे में उनके अंदर का आत्मविश्वास और भी मजबूत हो जाता है.

Also Read: Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें

खुलकर करें बात

आपको अपने बच्चों के साथ नियमित तौर पर किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करनी चाहिए. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने दिल की कोई भी बात आसानी से आपके साथ शेयर कर पाते हैं. आपको उनकी बातों को ध्यान से सुनकर उन्हें सहानुभूति भी देनी चाहिए.

क्वालिटी टाइम बिताना फायदेमंद

जब आप अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं तो उनके अंदर का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है. अगर आप चाहते हैं कि उनका आत्मविश्वास बढ़े तो उनके साथ खेलें, किताबें पढ़ें या फिर घर पर ही गार्डनिंग कर लें.

Also Read: Parenting Tips: दुबला-पतला कहकर अब कोई भी नहीं चिढ़ाएगा आपके बच्चों को, आज ही डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

Previous article Axis Bank Credit Rules: आज से बदल गए एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के 8 नियम, जानें क्या है नया
Next article RBI Report: मुफ्त योजनाओं पर राज्यों को आरबीआई की चेतावनी, बुनियादी ढांचे के लिए खतरनाक फ्री की रेवड़ियां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel