[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चों के दिमाग पर पड़ता है बुरा असर, परवरिश के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

Parenting Tips: बच्चों के दिमाग पर पड़ता है बुरा असर, परवरिश के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां

0
Parenting Tips: बच्चों के दिमाग पर पड़ता है बुरा असर, परवरिश के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां
parenting mistakes

Parenting Tips: जब आपके घर पर छोटे बच्चे होते हैं, खासकर के किशोरावस्था में तब आपको उनकी परवरिश का काफी ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है. इनकी परवरिश के दौरान की गयी एक छोटी सी गलती उनके दिल और दिमाग पर जीवनभर के लिए असर डाल सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिन्हें आपको हर कीमत पर करने से बचना चाहिए. जब आप जाने-अनजाने में इन गलतियों को करते हैं तो उनके दिमाग पर इसका काफी बुरा और गहरा असर पड़ सकता है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

खुलकर करें बात

अगर आप अपने बच्चों के सामने स्ट्रिक्ट बनते हैं तो ऐसे में वे आपसे खुलकर बात कर नहीं पाते हैं. ऐसा होने की वजह से आप और आपके बच्चों के बीच दूरियां बढ़ने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप और आपके बच्चे के बीच दूरियां न बने तो ऐसे में आप और आपके बच्चों को खुलकर बात करनी चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों से कभी न कहें ये झूठी बातें, मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर बच्चा अपने माता-पिता से चाहता है ये चीजें, आप भी जानें

बच्चों पर प्रेशर न डालें

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं खास करके किशोरावस्था में तो आपको उनपर पढ़ाई, भविष्य या फिर किसी भी अन्य चीज को लेकर प्रेशर नहीं डालना है. आपको अपने बच्चो पर किसी भी काम को करने के लिए जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चों पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है.

तुलना करने से बचें

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो ऐसे में आपको कभी उनकी तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए. आपको शायद यह पता न हो लेकिन, जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे के दिमाग पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे इस बात को जिंदगीभर भूलते नहीं है.

इमोशंस को न करें नजरअंदाज

कई बार आपके बच्चे अपने मन की बातों को आपसे शेयर करने आते हैं लेकिन, आप किन्हीं कारणों से उनकी बातों को नहीं सुनते हैं या फिर नजरअंदाज कर देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो वे आपके पास अपनी बातों को लेकर आना बंद कर देते हैं. जब भी आपके बच्चे अपने मन की बातों को आपसे शेयर करें तो आपको उन्हें ध्यान से सुनना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: आयुर्वेद की मदद से अपने बच्चे के दिमाग को करें तेज, हर काम में मिलेगी सफलता

Previous article New Year 2025 Best Wishes: नए साल का करें वेलकम ये 10 शानदार बेस्ट विशेष के साथ
Next article Aaj Ka Panchang 28 December 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel