[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चे को खुश रखने की आदत बन सकती है उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पहुंचा रहे उसे नुकसान?

Parenting Tips: बच्चे को खुश रखने की आदत बन सकती है उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पहुंचा रहे उसे नुकसान?

0
Parenting Tips: बच्चे को खुश रखने की आदत बन सकती है उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं पहुंचा रहे उसे नुकसान?
माता-पिता को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए AI generated image

Parenting Tips: हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उनके बच्चे को किसी भी चीज की कमी न हो और वह हमेशा खुश रहे. इसी सोच के चलते वे अपने बच्चे को हर छोटी-बड़ी चीज दिलाने लगते हैं और उसकी हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं. शुरुआत में यह लगता है कि बच्चा खुश है, लेकिन अक्सर हम यह नजरअंदाज कर देते हैं कि हमारी यही आदत उसके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चे को खुश रखने के नाम पर कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उसकी आदतों, जिम्मेदारी और असली खुशी को अनजाने में प्रभावित कर देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे.

हर चीज दिलाने की आदत

कई माता-पिता में यह आदत देखने को मिलती है कि वे अपने बच्चे की हर डिमांड पूरी कर देते हैं. चाहे वह कोई खिलौना हो या फिर खाने-पीने की चीजें पैरेंट्स बिना सोचे-समझे उन्हें हर एक चीज दिला देते हैं. शुरूआती दौर में पैरेंट्स की यह आदत अच्छी लगती है लेकिन आगे चलकर इस गलती की वजह से बच्चे में हर चीज को लेकर एक अलग जिद पैदा हो जाती है. इसकी वजह से आगे चलकर अगर उसे कोई चीज मांगने पर न मिले को वह गुस्सैल और चिड़चिड़ा होकर अपने पैरेंट्स से भी लड़ने लगता है.

यह भी पढ़ें:Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

बच्चे को हर समय बचाने की गलती

कई पैरेंट्स की यह सोच होती है कि अगर उनका बच्चा किसी भी परेशानी में फंस जाए तो तुरंत उसकी मदद करके उस हालात से निकालना जरूरी है. एक्सपर्ट्स कहते हैं यह आपकी एक काफी गलत सोच है. आपकी इस गलती की वजह से बच्चा मुसीबतों का सामना करना सीख नहीं पाता है. छोटी-छोटी परेशानियां ही आपके बच्चे को मजबूत बनाते हैं और साथ ही उसे जिम्मेदार और आत्मनिर्भर भी बनाते हैं.

डिसिप्लिन में कमी

ऐसा देखने को अक्सर मिलता है कि बच्चों को खुश करने के लिए पैरेंट्स कई बार नियमों में उन्हें ढील दे देते हैं. चाहे बात पढ़ाई-लिखाई की हो या फिर खाने-पीने और सोने के समय को लेकर, घर पर हर चीज को करने के तौर-तरीके और नियम बने हुए होते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आपका बच्चा डिसिप्लिन में नहीं रहता है तो वह जीवन में आगे चलकर कभी भी तरक्की नहीं कर पाता है.

असली खुशी की जगह टेम्पररी खुशी देना

जब बच्चे दुखी होते हैं तो पैरेंट्स अक्सर उन्हें तुरंत खुश करने के लिए चॉकलेट, मिठाई या फिर उनकी पसंद की दूसरी चीजें दिला देते हैं. यह उन्हें टेम्पररी खुशी जरूर देते हैं लेकिन सैटिस्फेक्शन नहीं. आपकी इस गलती की वजह से बच्चे के दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि जीवन में खुश रहने के लिए उसे सिर्फ बाहरी चीजों की ही जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

Previous article बंगाल चुनाव से पहले फुरफुरा शरीफ पहुंचे हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी पर लगाये गंभीर आरोप, वसूली करती है I-PAC
Next article Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का पहला धोबी गीत ‘देवरा खलशिया’ हुआ रिलीज, नीलम सरोज की शिकायतों पर फैंस फिदा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel