[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: सर्दियों में इस तरह करें बच्चे की मालिश, नहीं लगेगी ठंड

Parenting Tips: सर्दियों में इस तरह करें बच्चे की मालिश, नहीं लगेगी ठंड

0
Parenting Tips: सर्दियों में इस तरह करें बच्चे की मालिश, नहीं लगेगी ठंड
सर्दियों में इस तरह करें बच्चे की मालिश

Parenting Tips: एक साल तक बच्चे की मालिश बेहद जरूरी होती है. यह बच्चे की स्वास्थ्य और उसके शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में जिन्हें ठंड के दिनों में मां बनने का सौभाग्य मिला है उन्हें बच्चे की मालिश करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. उन्हें बच्चे की मालिश करते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए. नहीं तो बच्चे को ठंड लग सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ठंड के दिनों में बच्चे की मालिश करते समय मां को किन बातों की ध्यान देने की जरूरत होती है.

Also Read: Parenting Tips: पेरेंट्स की इन आदतों से बच्चे पर पड़ता है बुरा असर, जानें

Also Read: Mother Child Bond: हर बेटे को सीखनी चाहिए मां से ये गुण, जीवन में कभी नहीं मिलेगी निराशा

तेल को हल्का गुनगुना कर लें

ठंड में बच्चे की मालिश करते समय तेल को हल्का गुनगुना कर लेना चाहिए. अगर हल्का गुनगुने तेल से बच्चे की मालिश करते हैं तो यह उसे ठंड से बचाता है. साथ ही यह शरीर को गर्माहट भी देने का काम करती है.

कमरे के तापमान को ठीक रखें

ठंड के दिनों में बच्चे की मालिश करते समय कमरे के खिड़की दरवाजों को बंद कर देना चाहिए. साथ ही रूम हीटर या ब्लोअर चला लेना चाहिए. यह बच्चों को ठंड से बचाने का काम करता है.

पेरेंट्स टिप्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरा कपड़ा ना निकाले

बच्चे की तेल मालिश करते समय यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि बच्चे का पूरा कपड़ा नहीं निकालना चाहिए. बच्चे का उतना ही कपड़ा निकाले जितने हिस्से में तेल मालिश करना हो. यह बच्चे को ठंड से बचाने का काम करेगा. इसके अलावा कपड़ा के अंदर हाथ डालकर भी मालिश कर सकते हैं.

कॉटन बेडशीट का इस्तेमाल न करें

बच्चे को ठंड में कॉटन बेडशीट या प्लास्टिक शीट पर लिटाने से बचना चाहिए. शीट के ऊपर वुलन शीट बिछाने के बाद ही लिटाएं. ऐसा करने से बच्चे को ठंड से बचाया जा सकता है. साथ ही बच्चे की मालिश करते समय भी यह बात ध्यान में रखें.

अपने हाथ को गर्म रखें

बच्चे को मालिश करते समय मां को अपना हाथ गर्म रखना चाहिए. ऐसा करने से बच्चे को गर्म से बचाया जा सकता है.

Also Read: Parenting Tips: पेरेंट्स इस वक्त जरूर करें बच्चों का सपोर्ट, नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel