[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: एसी रूम में बच्चों को रखने से पहले जान लें ये काम की बातें, बीमार होने का खतरा रहेगा कम

Parenting Tips: एसी रूम में बच्चों को रखने से पहले जान लें ये काम की बातें, बीमार होने का खतरा रहेगा कम

0
Parenting Tips: एसी रूम में बच्चों को रखने से पहले जान लें ये काम की बातें, बीमार होने का खतरा रहेगा कम
AI Generated Image

Parenting Tips: गर्मियों के इन दिनों में एसी का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में किया जाता है. इसके इस्तेमाल से बढ़ते हुए तापमान में भी आपको राहत मिल सकता है. इसका इस्तेमाल करना आरामदायक तो होता ही है लेकिन कई बार जब घर पर छोटे बच्चे होते हैं तो इसके गलत इस्तेमाल से उनके सेहत पर काफी बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी बातो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको जरूर रखना चाहिए अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो. बता दें छोटे बच्चो की इम्युनिटी कमजोर होती है जिस वजह से एसी के गलत इस्तेमाल से उनकी सेहत बिगड़ भी सकती है.

बच्चों को डायरेक्ट हवा लगने से बचाएं

अगर आप एसी वाले कमरे में अपने बच्चों को सुलाते हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि एसी की जो हवा है वह डायरेक्टली आपके बच्चों पर न पड़े. अगर आप एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके पंखे का इस्तेमाल जरूर करें. इसके अलावा आपको एसी की जो डायरेक्शन है उसे हमेशा ही ऊपर की तरफ करके रखना चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

कितना हो कमरे का तापमान

अगर आप अपने बच्चे को एसी वाले कमरे में रख रहे हैं तो आपको इसका तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करना चाहिए. इस तापमान में आपको बच्चों को गर्मी से आराम भी मिलता है और उनकी तबियत बिगड़ने का खतरा भी नहीं रहता है. अगर तापमान इससे कम हो तो उन्हें ठंड लग सकती है और उनकी तबियत भी बिगड़ सकती है.

सही तरह के कपड़े पहनाना जरूरी

अगर आप अपने बच्चों को एसी वाले कमरे में रखते हैं तो उन्हें सही तरह के कपड़े जरूर पहनाएं. आपको अपने बच्चों को सूती कपड़े पहनाने चाहिए और इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि ये कपड़े हल्के जरूर हों.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं जीवन में सभी से पीछे न छूट जाए आपका बच्चा, इस तरह डालें उसमें पढ़ने की आदत

बच्चों को रखें हाइड्रेटेड

जब बच्चे काफी देर तक एसी में रहते हैं तो उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है. ऐसे में आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वे अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें. आपको अपने बच्चे को हर थोड़ी देर में पानी पिलाते रहना चाहिए ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो.

एसी की सफाई जरूरी

एसी का इस्तेमाल करते हुए अक्सर हम उसके सफाई को नजरंअदाज कर देते हैं. बता दें हर कुछ समय में आपको अपने एसी की सफाई करते रहना चाहिए. अगर आप एसी को गंदा छोड़ देते हैं तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया और डस्ट आपके बच्चे के सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: टिफिन पैक करते समय कभी भी न करें ये गलतियां, बच्चों के सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Previous article Gardening Tips: तेज धूप में कहीं सूख न जाए शमी का पौधा, इन तरीकों से करें सही देखभाल
Next article Amazon और Flipkart पर चल रही है तगड़ी सेल, कौड़ियों के भाव मिल रहे हैं यह टॉप 5 स्मार्ट फ्रिज
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel