[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपका बच्चा मोबाइल का आदी बन रहा है? नजरअंदाज न करें ये 5 संकेत

क्या आपका बच्चा मोबाइल का आदी बन रहा है? नजरअंदाज न करें ये 5 संकेत

0
क्या आपका बच्चा मोबाइल का आदी बन रहा है? नजरअंदाज न करें ये 5 संकेत
कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं लगी मोबाइल फोन कि लत Ai image

Parenting Tips: आज के समय में सिर्फ बड़े ही नहीं, बच्चे भी स्मार्टफोन में ही दिनभर लगे हुए रह रहे हैं. कभी ऑनलाइन क्लास तो कभी यूट्यूब और गेम्स. उन्हें हर एक चीज स्मार्टफोन में ही करने की आदत हो गयी है. बच्चे अगर काम की चीजों के लिए स्मार्टफोन या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करें तो परेशानी इसमें नहीं है, परेशानी तब होती है जब वे इसके बिना रह नहीं पाते हैं और एडिक्टेड हो जाते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि माता-पिता को यह समझ ही नहीं आता कि उनके बच्चे के साथ आखिर हुआ क्या है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने बच्चे में देखते हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह स्मार्टफोन से एडिक्टेड हो चुका है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हर समय मोबाइल की मांग करना

अगर आपका बच्चा हर ढोड़ी देर में आपसे मोबाइल मांग रहा है और नहीं मिलने पर बेचैन हो रहा है, तो इससे बड़ा संकेत और कुछ भी नहीं हो सकता है. खासकर तब जब वह खाना खा रहा हो या फिर सोने से पहले या फिर उठते ही मोबाइल फोन के लिए जिद करने लग जाता हो.

यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

पढ़ाई और खेलकूद में इंटरेस्ट कम होना

अगर आपके बच्चे कम मन पढ़ाई में, बाहर खेलने-कूदने में या फिर अन्य एक्टिविटीज में न लगे और वह सिर्फ मोबाइल फोन के साथ ही लगे रहे, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है. अगर आपका बच्चा दोस्तों के साथ खेलने की जगह के बजाय मोबाइल फोन में घुसे रहना पसंद कर रहा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए.

मोबाइल न मिलने पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन

अगर आप अपने बच्चे को मोबाइल नहीं दे रहे हैं और वह इस बात से गुस्सा कर रहा ह या फिर रो और चिड़चिड़ा रहा है, तो यह भी एक बड़ा संकेत हो सकता है. इस तरह का बर्ताव धीरे-धीरे उसके मेंटल कंडीशन पर काफी बुरा असर डाल सकता है.

यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

नींद और डेली रूटीन पर असर

जब बच्चों को मोबाइल की लत लग जाती है तो इसका असर उनके नींद पर भी पड़ना शुरू हो जाता है. जब वे देर रात तक स्क्रीन की तरफ देखते रहते हैं तो उनकी नींद पूरी नहीं होती. हर दिन ऐसा होने से वह थका हुआ और ज्यादा सुस्त महसूस करने लगता है. अगर आपका बच्चा रात को देर तक जागता है और सुबह उठने में उसे दिक्कत होती है, तो इसके पीछे मोबाइल का भी हाथ हो सकता है.

आंखों और सेहत से जुड़ी प्रॉब्लम्स

जब आपके बच्चे लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं तो उनकी आंखों में दर्द, इरिटेशन या फिर सिरदर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. इसके अलावा जब बच्चे एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो उनकी फिजिकल एक्टिविटीज भी कम हो जाती है, जो उनकी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

Previous article आठ अप्रैल तक पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ करने का निर्देश
Next article जिले में गैस की किल्लत महज अफवाह, प्रशासन ने जारी किये आंकड़े
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel