[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips In Summer: गर्मी में बच्चों की देखभाल के लिए ऐसे टिप्स जो हर माता-पिता को जाननी चाहिए

Parenting Tips In Summer: गर्मी में बच्चों की देखभाल के लिए ऐसे टिप्स जो हर माता-पिता को जाननी चाहिए

0
Parenting Tips In Summer: गर्मी में बच्चों की देखभाल के लिए ऐसे टिप्स जो हर माता-पिता को जाननी चाहिए
Parenting Tips In Summer

Parenting Tips In Summer: गर्मी में तेज उमस और सूरज की जलती हुई किरणें न केवल हमारे शरीर को थका देती हैं, बल्कि बच्चों की देखभाल भी एक बड़ा चैलेंज बन जाती है. बच्चों का नाजुक शरीर तेज धूप और उमस को सहन करने में अक्सर परेशान होता है, और इसके असर से बचने के लिए हर माता-पिता को खास ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ बेहद सरल और प्रभावी टिप्स, जो न सिर्फ आपके बच्चों को इस गर्मी में राहत देंगे, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखेंगे.

पानी और तरल पदार्थ का अधिक सेवन कराएं

गर्मी में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी और अन्य तरल पदार्थ जैसे जूस, नारियल पानी और छाछ देना जरूरी है. यह उनके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और उन्हें हाइड्रेटेड रखता है. बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाने की आदत डालें, ताकि वे गर्मी से राहत महसूस करें.

सूरज से बचने के लिए सही समय चुनें

गर्मी के दिनों में बच्चों को सुबह 7 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद ही बाहर खेलने के लिए भेजें. दोपहर के समय सूर्य की किरणें तेज होती हैं, जिससे बच्चों को सनबर्न, हीटस्ट्रोक और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: स्कूल नहीं सिखाता, घर की ये बातें जो बच्चा जिंदगी भर याद रखेगा

ये भी पढ़ें: Superfoods For Children: बच्चों के दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये सुपरफूड्स, हर चीज में होंगे No 1

हलके और सूती कपड़े पहनाएं

गर्मी में बच्चों को हल्के, कॉटन और ढीले कपड़े पहनाने से उन्हें आराम मिलता है. सूती कपड़े पसीने को सोखने में मदद करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं. कड़ी धूप से बचाने के लिए बच्चों को टोपी या हैट भी पहनाएं.

ठंडी और ताजगी देने वाली डाइट

गर्मी में ताजे फल और सब्जियां बच्चों को डाइट में शामिल करें. तरबूज, खीरा, संतरें, आम, पपीता, और नींबू शरीर को ठंडा रखते हैं और हाइड्रेशन में मदद करते हैं. साथ ही, ठंडी दही, लस्सी और छाछ भी गर्मी में सेहतमंद होते हैं.

घर में ठंडा वातावरण बनाए रखें

घर के अंदर ठंडा और आरामदायक वातावरण बनाए रखने के लिए एसी या पंखे का इस्तेमाल करें. बच्चों के कमरे में ज्यादा गर्मी न हो, इसके लिए खिड़कियां खोलकर ताजगी बनाए रखें और सुनिश्चित करें कि कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन हो.

ये भी पढ़ें: Kheere Ki Sabji Recipe: गर्मी में सिर्फ सलाद नहीं, ऐसे बनाएं खीरे की टेस्टी सब्जी

ये भी पढ़ें: Cheese Fingers Recipe: बच्चों की फेवरेट चीज फिंगर्स अब घर पर बनाएं, टेस्टी भी, हेल्दी भी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel