[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

0
बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड
बच्चों को सही और गलत के बीच का फर्क कैसे सिखाएं Pic Credits: iStock

Parenting Tips: हर माता-पिता की एक ही चाहत होती है कि उनके बच्चे जीवन में आगे चलकर समझदार, जिम्मेदार और एक अच्छे इंसान बनें. अगर आप की भी अपने बच्चे से यही उम्मीद है तो यह आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है कि आप सबसे पहले उन्हें सही और गलत के बीच पहचान करना सिखाएं. जब उन्हें सही और गलत के बीच का फर्क समझ में आने लगेगा तो वे जीवन के हर कदम पर एक सही फैसला ले पाएंगे. बता दें सही और गलत के बीच का फर्क बच्चे अपने आप ही नहीं सीख लेते हैं. उनके अंदर इस खूबी को आपके धीरे-धीरे डेवलप करना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि आखिर आप किस तरह से अपने बच्चे को सही और गलत के बीच फर्क करना सिखा सकते हैं. चलिए जानते हैं.

बचपन से ही दें सही सीख

बच्चों में सही और गलत के बीच जो फर्क होता है उसकी सीख आपको उसके अंदर बचपन से ही डेवलप करना शुरू कर देना चाहिए. छोटी-छोटी बातों में उन्हें बताएं कि क्या सही है और क्या गलत. अगर वे झूठ कहते हैं, तो उन्हें बताएं कि यह गलत आदत है. वहीं, अगर वे किसी की मदद करते हैं, तो उनकी इस अच्छी आदत की सराहना भी करें. जब आप उन्हें हर कदम पर सही दिशा दिखाते हैं, तो ये चीजें उसके व्यवहार का एक हिस्सा बन जाती हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चे का पहला दिन नए स्कूल में कैसे बनाएं आसान? हर पैरेंट को जाननी चाहिए ये बातें

अपने व्यवहार से बनें एग्जाम्पल

छोटे बच्चे दूसरों से नहीं बल्कि अपने माता-पिता से ही सबसे ज्यादा चीजें सीखते और अपनाते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप भी वैसा ही बर्ताव करें जैसा आप उनसे चाहते हैं. अगर आप ईमानदारी, सम्मान और डिसिप्लिन से रहेंगे, तो आपके बच्चे भी इन्हीं चीजों को सीखेंगे. इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि बच्चे सुनकर नहीं बल्कि देखकर चीजों को जल्दी सीखते हैं.

गलती करने पर समझाएं, डांटें नहीं

अगर आपके बच्चे गलती कर रहे हैं, तो आपको हर बार उन्हें डांटने से या फिर सजा देने से भी बचना चाहिए. आपका यह तरीका हर बार सही साबित नहीं हो सकता है. आपको अपने बच्चे को प्यार से इस बात को समझाना चाहिए कि उनकी गलती क्या थी और वे उसे किस तरह से आगे सुधार सकते हैं. जब आप बच्चे को सही और गलत के बीच फर्क करना इस तरह से सिखाएंगे तो वह डरेगा नहीं और आगे चलकर इस तरह की किसी गलती को दोहराने से भी बचेगा.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे से हर दिन कहते हैं ये 3 पॉजिटिव बातें? बदल सकती है उनकी पूरी दुनिया

कहानी और एग्जाम्पल की लें मदद

छोटे बच्चों को कहानियां सुनना काफी ज्यादा पसंद होता है. ऐसे में आप अगर चाहें तो उन्हें कहानियों की मदद से भी सही और गलत के बीच फर्क करना सिखा सकते हैं. अपने बच्चे को हर रात सोने से पहले सच्चाई, मेहनत और दया से जुडी कहानियां सुनाना शुरू करें. जब आप ऐसा करेंगे तो उन्हें चीजें आसानी से समझ आने लगेंगी.

सवाल पूछने के लिए करें मोटिवेट

अपने बच्चों को हमेशा ही सवाल पूछने के लिए मोटिवेट करें. जब भी वे आपसे कोई सवाल करें तो इनका जवाब काफी पेशेंस के साथ दें. जब आपके बच्चे यह समझना चाहते हैं कि कोई भी चीज गलत क्यों है या फिर सही क्यों है, तो उन्हें इसके बीच का फर्क खुलकर बताएं. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे की सोचने और समझने की ताकत बढ़ेगी और जीवन में आगे चलकर वह खुद भी सही फैसले ले पाएगा.

यह भी पढ़ें: जिद्दी बच्चे भी मानेंगे आपकी हर एक बात, जानिए पैरेंटिंग का सही फॉर्मूला

Previous article अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
Next article सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय बनाने की मांग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel