[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: पढ़ाई करने में नहीं लगता बच्चे का मन? अपनाएं ये टिप्स

Parenting Tips: पढ़ाई करने में नहीं लगता बच्चे का मन? अपनाएं ये टिप्स

0
Parenting Tips: पढ़ाई करने में नहीं लगता बच्चे का मन? अपनाएं ये टिप्स

Parenting Tips: आज के समय में बच्चों को पढ़ाई करवा पाना अपने आप में एक अलग टास्क है. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चो का ध्यान भटकाने के लिए आज कल उनके घर में ही कई तरह की चीजें रखी हुई मिल जाती है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई करने के दौरान नखरा करता है या फिर उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे का फोकस पढ़ाई के तरफ लगवा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में जानते हैं.

एनवायरनमेंट

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही तरीके से पढ़ाई करे तो ऐसे में आपको उसके लिए एक सही पर्यावरण का चुनाव करना चाहिए. बच्चों के लिए हमेशा एक शांत पर्यावरण का ही चुनाव करें और उसे सही तरीके से व्यवस्थित रखें. कोशिश करें कि जिस रूम में वह पढाई कर रहा उसमें सही तरह से रोशनी आ रही है या नहीं. एक ऐसे चेयर या फिर टेबल का इस्तेमाल करें जिसमें वह काफी आरामदायक हो. इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस रूम में पढ़ाई कर रहा है वहां से स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल न करें या फिर उस कमरे में न रखें.

Parenting Tips: बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के 6 सुनहरे नियम, अभी से करें फॉलो

Parenting Tips: अपने बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए अपनाएं ये आदतें

Parenting Tips: स्वस्थ दिमाग के लिए पानी पिएं बच्चे; लेकिन कितना? यह भी जानना जरूरी

टाईम मैनेजमेंट

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई करे तो ऐसे में वह किस समय पढ़ाई करता है इस बात का भी काफी ध्यान रखना चाहिए. उनके लिए रोज छोटे-छोटे टार्गेट्स सेट करें. जब भी आपका बच्चा 1 घंटे तक की पढ़ाई करता है तो उसे कम से कम 10 मिनट तक का ब्रेक लेने दें. इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा 7 से 8 घंटों की नींद लें. केवल यहीं नहीं, बैलेंस्ड डाइट लेना भी आपके बच्चे लिए काफी ज्यादा जरूरी है.

मेंटालिटी

हमेशा पॉजिटिव रहें और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें. हमेशा अपने टार्गेट्स को ध्यान में रखें. अगर आप कोई भी टारगेट को अचीव कर लेते हैं तो खुद को तोहफा दें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके फोकस में काफी सुधार हो जाता है. अगर आपको किसी से भी मदद लेनी है तो इसे लेने में झिझके नहीं.

Parenting Tips: क्या चीनी आपके बच्चों को बनाती है हाइपरएक्टिव? जानें

Previous article दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Next article Sawan 2024: इस सावन लगना चाहते हैं सबसे अलग तो पहने ये ट्रेंडी साड़ियां
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel