[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चाहते हैं बच्चा आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त माने? आज से ही अपनाएं ये 5 आसान तरीके

चाहते हैं बच्चा आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त माने? आज से ही अपनाएं ये 5 आसान तरीके

0
चाहते हैं बच्चा आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त माने? आज से ही अपनाएं ये 5 आसान तरीके
बच्चे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता कैसे बनाएं AI image

Parenting Tips: आज के समय में पैरेंट्स के लिए बच्चों के साथ स्ट्रिक्ट होना नहीं, बल्कि एक दोस्त जैसा रिश्ता रखना ज्यादा जरूरी हो गया है. जब बच्चे अपने पैरेंट्स को ही अपने दोस्त के रूप में देखना शुरू करते हैं, तो उनसे हर बात ज्यादा आसानी से और खुलकर शेयर कर पाते हैं. जब पैरेंट्स बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहना शुरू करते हैं तो परिवार में सिर्फ प्यार और भरोसा नहीं बढ़ता है. इसकी वजह से बच्चे में कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है. आज की यह आर्टिकल हर उस पैरेंट के लिए है जिनके बच्चे बड़े हो रहे हैं और वे उनके साथ एक दोस्ती भरा रिश्ता बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने बच्चे के साथ ऐसा रिश्ता बना सकते हैं.

बच्चों की बातें ध्यान से सुनें

पैरेंट्स के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि वे अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुनने की आदत डालें. अगर पैरेंट्स बच्चे की बातों को पूरा सुने बिना रोक-टोक लगाने लगते हैं, तो बच्चे धीरे-धीरे उनसे अपनी बातों को शेयर करना बंद कर देता है. अगर आप अपने बच्चे के साथ दोस्ती का रिश्ता बनाना चाहते हैं तो उसकी बातों को ध्यान से सुनने की आदत जरूर डालें.

यह भी पढ़ें: अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

बच्चों के साथ समय बिताना भी जरूरी

आज पैरेंट्स इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं उनके पास बच्चों के साथ बिताने के लिए समय है ही नहीं. अगर आप बच्चे के साथ दोस्त जैसा रिश्ता बनाना चाहते हैं तो आपको उनके साथ समय जरूरी बिताना चाहिए. समय बिताने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनके साथ खेलना शुरू करें, वॉक करने जाएं या फिर एक जगह साथ बैठकर बातें करें. जब आप ऐसा करते हैं, तो बच्चे के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा खास हो जाता है.

डांटे नहीं, समझाने की आदत डालें

अक्सर पैरेंट्स में यह आदत देखने को मिलती है कि जब बच्चा कोई गलती करता है, तो वे तुरंत गुस्सा होकर उन्हें डांटने लग जाते हैं. अगर आप हर छोटी बात पर उसे डांटना शुरू कर देंगे तो वह डरने लगेगा और रिश्ते में दूरी भी आ सकती है. अगर आपका बच्चा गलती करे भी तो उसे डांटने की जगह पर प्यार से चीजों को समझाने की कोशिश करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा अपनी गलतियों को बेहतर तरीके से समझने लगता है और आपसे दूर भी नहीं भागता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट

बच्चों के साथ खुलकर बात करें

आपको हमेशा अपने बच्चे से किसी भी टॉपिक पर खुलकर बात करनी चाहिए. दोस्त जैसा रिश्ता बनाने के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप अपने बच्चे के साथ बैठें तो उनके साथ स्कूल, पसंद और प्रॉब्लम्स के बारे में बात जरूर करें. जब आप बच्चे से खुलकर बात करते हैं, तो वे अपने दिल की बातों को आपसे शेयर करने से डरते नहीं हैं और न ही झिझक महसूस करते हैं. ऐसा करने से आपके रिश्ते में भरोसा भी बढ़ने लगता है.

उनकी पसंद और इमोशंस की इज्जत करें

हर बच्चे की सोच और पसंद बिलकुल ही अलग होती है. ऐसे में पैरेंट्स को कभी भी इन दो चीजों को उसके ऊपर जबरदस्ती थोपने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर आप बच्चे के ऊपर इन चीजों को थोपते हैं तो वह असहज महसूस करने लगता है. अगर आप बच्चे के साथ एक दोस्त की तरह रहना चाहते हैं तो सबसे पहले उसकी पसंद, इमोशंस और थिंकिंग की इज्जत करना शुरू करें.

यह भी पढ़ें: बच्चों की याददाश्त तेज करने के 4 आसान और असरदार तरीके, हर माता-पिता के लिए एक जरूरी गाइड

Previous article प्रदोष व्रत 2026: भगवान शिव के 108 नामों के जप से पूरी हो सकती है हर मनोकामना
Next article बंगाल चुनाव 2026: 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आयेगा रिजल्ट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel