[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: चॉकलेट और मीठा खाने की लग गयी बच्चे को लत? इस तरह छुड़ाएं यह बुरी आदत

Parenting Tips: चॉकलेट और मीठा खाने की लग गयी बच्चे को लत? इस तरह छुड़ाएं यह बुरी आदत

0
Parenting Tips: चॉकलेट और मीठा खाने की लग गयी बच्चे को लत? इस तरह छुड़ाएं यह बुरी आदत
pic credits: unsplash

Parenting Tips: अगर आप अपने बच्चे के सामने पांच तरह की खाने की चीजों को रखेंगे तो वह ऐसी चीजों को ही चुनेंगे जो खाने में मीठी हों. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि जो छोटे बच्चे होते हैं उन्हें मीठा खाना या फिर चॉकलेट खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है. जब आप अपने बच्चे के सामने चॉकलेट, केक या फिर पैक्ड जूस रखते हैं तो ऐसे में वे बिना देर किये इनपर टूट पड़ते हैं. बता दें जबतक आपके बच्चे इन चीजों को सीमित मात्रा में खाते हैं सबकुछ ठीक रहता है लेकिन जब आपके बच्चे को मीठा खाने की लत लग जाती है तो कुछ ही समय में यह एक बड़ी समस्या बन जाती है. बता दें काफी ज्यादा मीठा खाने की वजह से आपके बच्चों के दांतों में कीड़े लगने का खतरा तो बढ़ ही जाता है बल्कि साथ ही मोटापे, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा और साथ ही कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के मीठा खाने की इस आदत को छुड़ा सकते हैं.

दही या योगर्ट खिलाना फायदेमंद

अगर आप अपने बच्चे के मीठा खाने की आदत से छुटकारा दिलाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उन्हें आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह पर दही या फिर योगर्ट खिलाना शुरू कर देना चाहिए. योगर्ट में शुगर की मात्रा काफी कम होती है और यह प्रोटीन कंटेंट में भी काफी रिच होता है. दही का सेवन आपके बच्चे के सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

वाइट चॉकलेट से डार्क चॉकलेट बेहतर

अगर आपके बच्चे को मीठा खाने की बुरी लत लग चुकी है तो ऐसे में आपको उसे वाइट चॉकलेट की जगह पर डार्क चॉकलेट खिलाना चाहिए. डार्क चॉकलेट में शुगर कम होता है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स में होते हैं. अगर आप अपने बच्चे के मीठा खाने की आदत को छुड़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसे डार्क चॉकलेट खिलाना शुरू करना चाहिए.

दूध में चीनी डालने से बचें

छोटे बच्चों के लिए दूध का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन, कई बार बच्चों को इसका स्वाद या फिर गंध पसंद नहीं आता जिस वजह से वे दूध पीने से दूर भागने लगते हैं. कई बार आपके बच्चे के ऐसा करने की वजह से आप उसमें कोई फ्लेवर या फिर चीनी डाल देती हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको हर कीमत पर ऐसा करने से बचना चाहिए. आपकी इस गलती की वजह से भी आपके बच्चे को मीठा खाने की लत लग जाती है.

प्रोटीन और फाइबर रिच डायट

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की मीठा खाने की आदत को छुड़ाया जा सके तो ऐसे में आपको उसे एक ऐसा डायट देना चाहिए जो प्रोटीन और फाइबर से लोडेड हो. जब आप अपने बच्चे को प्रोटीन और फाइबर रिच चीजें खिलाते हैं तो इससे उसका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. पेट भरा रहने की वजह से वे मीठा खाने की जिद नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चे के मन में दबी बातों को चाहते हैं जानना? जरूर पूछे ये सवाल

Previous article अर्थव्यवस्था में आयी सुस्ती के बीच विकसित भारत की उड़ान पर नजर
Next article Health Tips: घास पर नंगे पैर चलने के मिलेंगे हैरान कर देने वाले फायदे, जानें आप भी 
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel