[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें

Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें

0
Parenting Tips: बच्चों को अक्सर पिता से ही मिलती हैं ये खूबियां, आप भी जानें
genetic traits kid gets from his dad

Parenting Tips: जब एक बच्चे का जन्म होता है तो वह अपने माता और पिता दोनों के ही जेनेटिक्स के मिलने का एक खूबसूरत नतीजा होता है. बच्चे की कुछ खूबियां होती हैं जो उसके पिता पर जाती हैं, कुछ ऐसी खूबियां होती हैं जो उसके माता की क्वालिटीज पर निर्भर करती है. उद्धरण के लिए अगर बात करें तो आप एक नजर खुद पर ही डाल लीजिए. आपकी शरीर की कुछ चीजें आपके पिता पर तो वहीं, कुछ चीजें आपकी माता से मिलती होंगी. आज हम आपको कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक बच्चे को अक्सर उसके पिता से जन्म के दौरान मिलती है. चलिए जानते हैं.

पिता से मिलती है ये खूबियां

जब बात बच्चे के बालों की होती है तो यह अक्सर उसके पिता पर ही जाते हैं. आपके बच्चे के बालों का टेक्सचर या फिर रंग कैसा होगा यह पूरी तरह से उसके पिता पर ही निर्भर करता है. अगर पिता के बाल काले, घने या फिर घुंघराले हैं तो ऐसे में संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है कि बच्चे के बाल भी बिलकुल वैसे ही होंगे.

Also Read: Parenting Tips: बच्चे में हो रही आत्मविश्वास की कमी? इस तरह करें उसकी मदद

Also Read: Parenting Tips: समय रहते अपने बच्चों से दूरियां करें कम, जानें क्या है कारगर तरीका

पैरों की लंबाई

बच्चे के पैरों का आकार या फिर लंबाई कैसी और कितनी होगी यह सीधे तौर पर उसके पिता पर निर्भर करता है. कई बार पर्यावरण की वजह से इसमें बदलाव की संभावना तो रहती है लेकिन, अक्सर जो जेनेटिक ब्लूप्रिंट होता है वह पूरी तरह से पिता के पैरों के आकार या फिर लंबाई पर निर्भर करता है.

आंखों का रंग

बच्चे के आंखों का रंग कैसा होगा यह पूरी तरह से उसके पिता के आंखों के रंग पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए अगर पिता की आंखें भूरी और मां की आंखें नीली हैं तो ऐसे में बच्चे की आंखें भी पिता पर ही जाने की संभावना ज्यादा होती है.

Also Read: Parenting Tips: आपके बच्चे के भविष्य को खतरे में डालती हैं आपकी ये गलतियां

लंबाई

बच्चे की जो लंबाई होती है वह कई तरह की अहम बातों पर निर्भर करती है. लेकिन, इसमें भी जो सबसे बड़ा हाथ होता है वह पिता के जेनेटिक्स का ही होता है. ऐसे में अगर पिता की लंबाई ज्यादा है तो बच्चा भी उन्हीं की तरह लंबा होगा.

पिता जैसे दांत

एक बच्चे का दांत या फिर उसके दांतों का आकार कैसा होगा अक्सर यह उसके पिता पर निर्भर करता है. अगर बच्चे के दांतों में कैविटीज है तो भी यह उसके पिता पर ही निर्भर करता है. ऐसे में अगर पिता के दांत साफ और स्वस्थ हैं तो बच्चे के दांत भी वैसे ही होने की संभावना रहती है.

Also Read: हर किसी की पीछे छोड़ आगे बढ़ेगा आपका बच्चा, इन चीजों की डालें आदत

Disclaimer: जेनेटिक्स एक काफी बड़ा क्षेत्र है जिसपर अभी भी अध्ययन किया जा रहा है. ऐसे में बच्चे की ये खूबियां उसके पिता पर ही जाएंगी यह बात बिलकुल नहीं हैं. कई बार इसमें बदलाव भी हो सकता है.

Previous article Weekly Analysis: आखिर इतना क्यों गिर गया शेयर बाजार, क्या स्टैगफ्लेशन का सता रहा है डर?
Next article बिहार में धांधली करके कमाने खुला था पूर्णिया ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, गिरोह में हैं दर्जनों जिलों के लोग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel