[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जिद्दी बच्चों को शांत करने के आसान टिप्स, जरूर करें फॉलो

जिद्दी बच्चों को शांत करने के आसान टिप्स, जरूर करें फॉलो

0
जिद्दी बच्चों को शांत करने के आसान टिप्स, जरूर करें फॉलो
जिद्दी बच्चों को समझदार बनाने के टिप्स (Image-iStock)

Parenting Tips: किसी भी माता-पिता के लिए बच्चे की परवरिश बहुत बड़ी ड्यूटी होती है. हर माता-पिता इस ड्यूटी को बखूबी निभाते भी है. वैसे तो हर बच्चे का स्वभाव अलग होता है लेकिन कई बार यह परवरिश पर भी निर्भर करता है. कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर जिद करने लगते हैं. ऐसे में माता-पिता की परेशानी तब बढ़ जाती है जब लाख कोशिशों के बावजूद बच्चा जिद नहीं छोड़ता. अगर आपका बच्चा भी जिद्दी है और आपकी बात नहीं सुनता है तो आपके लिए कुछ पैरेंटिंग टिप्स लेकर आए हैं. इसे फॉलो करके आप अपने बच्चे को समझदार बना सकते हैं.  

निगेटिव बातों से बचें

हर माता-पिता ध्यान रखें कि वे बच्चों के सामने नेगेटिव बातें करने से बचें. नकारात्मक बातें बच्चों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती है और वो खुद से सबसे कम आंकने लगते हैं. इसलिए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पॉजिटिव बातें करना सही रहता है.

बच्चे की बात ध्यान से सुनें

कई बार ऐसा देखा जाता है जब बच्चा कुछ बोलना चाहता है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं होता है. इसका बच्चे पर नेगेटिव असर पड़ता है. इसलिए बच्चा जब भी कुछ कहना चाहे तो उसकी बातों को ध्यान से सुनें.

यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा

शांति से काम लें

आपका बच्चा भी अगर जिद्दी है तो उसे शांत करने के लिए आपको संयम से काम लेना होगा. जब बच्चे जिद करें उस वक्त गुस्सा दिखाने से बात बनने की बजाय बिगड़ सकती है. ऐसे में आप बच्चे को शांति से समझाएं कि जिद करना सही नहीं है और आपका यह रवैया बच्चे के व्यवहार पर असर डालेगा और बच्चा धीरे-धीरे समझदार बन जाएगा.

रूटीन बनाकर पालन कराएं

बच्चों की आदत में सुधार लाने के लिए रूटीन बनाकर उसका पालन करवाना जरूरी है. इस रूटीन में आप बच्चे के खाना, खेलना और पढ़ाई समेत हर काम के लिए समय तय करें. इससे बच्चा अनुशासित होगा.  

यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

यह भी पढ़ें: बच्चे की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel