[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इस स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स से खुद ही मोबाइल से दूर हो जाएगा बच्चा

इस स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स से खुद ही मोबाइल से दूर हो जाएगा बच्चा

0
इस स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स से खुद ही मोबाइल से दूर हो जाएगा बच्चा
स्मार्ट परवरिश के टिप्स (Image-iStock)

Parenting Tips: आज के जमाने में हर माता-पिता की एक बड़ी समस्या है कि उनका बच्चा मोबाइल फोन से चिपका रहता है. बच्चों की दुनिया बस ऑनलाइन क्लास, गेम्स, रील्स और वीडियो स्क्रीन तक ही सीमित हो गई है. इस समस्या को लेकर अधिकतर माता-पिता परेशान रहते हैं. अधिक परेशान होने पर माता-पिता यही सोचते हैं कि मोबाइल फोन छीनने से इसका हल निकल सकता है लेकिन ऐसा नहीं है. मोबाइल फोन छीन लेने से बच्चे झगड़ने या फिर जिद करने लगते हैं. इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता समझदारी से बच्चों को मोबाइल फोन से दूर करें. आज आपको स्मार्ट पैरेंटिंग ट्रिक्स बताते हैं जिनसे बिना मोबाइल छीने बच्चों की स्क्रीन टाइम को कम किया जा सकता है.

बच्चों के साथ बनाएं नियम  

स्क्रीन टाइम के नियम आप बच्चों के साथ बैठकर ही बनाएं. जिसमें होमवर्क के बाद ही या सिर्फ एक निर्धारित समय तक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें. ध्यान रहे कि बच्चा जब खुद नियम बनाने में शामिल होता है, तो उन्हें वह मानने की कोशिश भी करता है.

मोबाइल की जगह अन्य विकल्प

मोबाइल हटाने के लिए उसकी जगह कुछ बेहतर विकल्प देना जरूरी है. आप चाहें तो ड्रॉइंग, आउटडोर गेम्स, साइकलिंग, बोर्ड गेम्स या फिर कहानी पढ़ने की आदत को मोबाइल का हेल्दी विकल्प बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी आदतों से बच्चे बनते हैं जिद्दी, इन बातों का रखें ध्यान

खुद भी स्क्रीन से दूर रहें

यह बहुत जरूरी है कि अगर माता-पिता खुद हर वक्त मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, तो बच्चे भी यही काम करेंगे. इसलिए जरूरी है कि बच्चों के सामने मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. इसके बदले  बच्चे के साथ समय बिताएं और उनसे  बातें करें. ऐसा करने पर भी बच्चा मोबाइल से दूर रहेगा.

मोबाइल को टूल बनाइए

बच्चों के सामने मोबाइल को गलत साबित करने से बेहतर है कि उसे एक सीमित टूल की तरह पेश किया जाए. बच्चे को यह समझाने की कोशिश करें कि मोबाइल पढ़ाई, जानकारी और एंटरटेनमेंट लिए है ना कि पूरे दिन के लिए. ऐसे में बच्चा खुद ही स्क्रीन टाइम कम कर देगा.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: आत्मविश्वास से भरपूर होगा आपका बच्चा, बस अपनाने होंगे ये जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel