[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से नहीं हो पा रहा दूर तो करें ये 7 आसान काम, हाथ लगाने से भी डरेगा

Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से नहीं हो पा रहा दूर तो करें ये 7 आसान काम, हाथ लगाने से भी डरेगा

0
Parenting Tips: बच्चा मोबाइल से नहीं हो पा रहा दूर तो करें ये 7 आसान काम, हाथ लगाने से भी डरेगा
बच्चों को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोकती उसकी मां, Pic Credit- Chatgpt

Parenting Tips: डिजिटल मीडिया के दौर में मोबाइल फोन बच्चों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है ऑनलाइन पढ़ाई, गेम, वीडियो और सोशल मीडिया ने बच्चों को स्क्रीन से बांधकर रख दिया है. लेकिन मोबाइल के इस जरूरत ने बच्चों को इसका एडिक्शन बना दिया है. नतीजा ये हो रहा बच्चों को अब कम उम्र में चश्मे की जरूरत पड़ जा रही है. लेकिन इससे बड़ी समस्या ये है कई बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गहरा प्रभाव पड़ रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि माता-पिता बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे बचाएं. हालांकि बच्चों को मोबाइल की लत से बचाना से कोई कठिन काम नहीं है बस कुछ छोटे-छोटे उपाय इस समस्या से काफी हद तक निजात दिला सकते हैं.

मोबाइल की लत क्यों बन रही है समस्या?

लगातार स्क्रीन देखने से बच्चों की आंखों पर असर पड़ता है, नींद की समस्या बढ़ती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम होने लगती है. इसके अलावा बच्चों में चिड़चिड़ापन, गुस्सा और अकेलापन भी बढ़ सकता है. पढ़ाई और पारिवारिक बातचीत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है.

समय सीमा तय करें

माता-पिता को सबसे पहले बच्चों के लिए मोबाइल इस्तेमाल की स्पष्ट समय सीमा तय करनी चाहिए. पढ़ाई, खेल और परिवार के समय को ध्यान में रखते हुए स्क्रीन टाइम निर्धारित करें और इसका पालन खुद भी करें.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों की ये आदतें भविष्य बिगाड़ सकती हैं, समय रहते माता-पिता जरूर समझें ये जरूरी बातें

बच्चों के लिए खुद बनें उदाहरण

बच्चे वही सीखते हैं, जो वे माता-पिता को करते हुए देखते हैं. अगर घर में हर समय मोबाइल हाथ में रहेगा, तो बच्चों को इसे दूर करना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए माता-पिता को भी अपने स्क्रीन टाइम पर नियंत्रण रखना जरूरी है.

आउटडोर खेल और गतिविधियों को बढ़ावा दें

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए उन्हें खेल, योग, साइकिलिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करें. इससे न सिर्फ उनका ध्यान बंटेगा, बल्कि शारीरिक विकास भी बेहतर होगा.

मोबाइल को इनाम न बनाएं

अक्सर माता-पिता बच्चों को चुप कराने या खुश करने के लिए मोबाइल दे देते हैं. यह आदत धीरे-धीरे लत में बदल जाती है. बच्चों को मोबाइल की बजाय समय, बातचीत और सराहना या छोटे छोटे इंडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करें.

सोने से पहले मोबाइल से दूरी

कई मनोविज्ञान विशेषज्ञ लोगों को सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और अन्य स्क्रीन से दूरी बनाने को कहते हैं. इससे बच्चों की नींद बेहतर होती है और मानसिक शांति बनी रहती है.

बच्चों से खुलकर बात करें

मोबाइल पर रोक लगाने से पहले बच्चों से बातचीत करना बेहद जरूरी है. उन्हें प्यार से समझाएं कि ज्यादा मोबाइल क्यों नुकसानदायक है और इसके विकल्प क्या हो सकते हैं. जब बच्चे कारण समझते हैं, तो नियम मानना उनके लिए आसान हो जाता है.
Also Read: Parenting Tips: इन टिप्स को आजमाकर अच्छे नंबरों से पास होगा आपका बच्चा

Previous article यू-डायस व ई-शिक्षाकोष पोर्टल में छात्रों की संख्या में अंतर
Next article मौसम : 20 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, फिलहाल धूप निकलने से राहत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel