[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा

0
ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा
अच्छी परवरिश के टिप्स (Image-iStock)

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बने. बच्चे की बेहतरी के लिए वे हर संभव प्रयास भी करते हैं. बावजूद इसके कई बार ऐसा होता है कि बच्चा बुरी संगत का शिकार बन जाता है और माता-पिता इसकी भनक तक नहीं लगती है. बच्चों की बुरी संगत के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे स्कूल, ट्यूशन या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा गलत लोगों की संगत में आ जाता है और उनका बर्ताव साफ बदल जाता है. गलत संगत की वजह से बच्चे का फ्यूचर तक बर्बाद हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि माता-पिता बच्चों के गलत संगत के संकेतों को समय रहते पहचानें. यहां हम आपको बच्चे के बुरी संगत के संकेतों को बताएंगे, ताकि आपकी कुछ मदद हो सके.

बच्चों की बुरी संगति के संकेत

झूठ बोलना

बच्चे की संगत खराब होने पर वह झूठ बोलना शुरू कर देता है. यह झूठ किसी भी तरह का हो सकता है जैसे घर देरी से पहुंचने का झूठ, किसी काम को समय पर पूरा नहीं करने का झूठ. इस तरह की झूठ बच्चा अपने किसी दोस्त के कहने पर भी बोल सकता है.

बर्ताव में बदलाव

ध्यान रखें कि शांत रहने वाला और खेलने-हंसने वाला बच्चा अगर अचानक लड़ाई-झगड़ा करने लगे तो इसकी वजह भी गलत संगत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बच्चे की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

पढ़ाई से दूर भागना

गलत संगत का शिकार होने पर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है. हर दिन वह स्कूल और ट्यूशन न जाने के लिए बहाने बनाने लगता है. ऐसे में आपको बच्चे पर ध्यान देने की जरूरत है.

दूसरों की चीजें ले लेना

कई बार ऐसा होता है जब बच्चों के पास रोजाना नई-नई चीजें दिखनी शुरू हो जाती है. बिना माता-पिता के पैसे दिए ही बच्चा हर दिन कुछ न कुछ घर लेकर आता है. इसका साफ मतलब है कि बच्चे को या तो कोई वो चीजें दे रहा है या फिर बच्चा किसी से छीन कर ला रहा है.  

यह भी पढ़ें: आज ही बदल लें अपनी ये आदतें, वरना खराब होगा बच्चे का फ्यूचर

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: सफलता और समझदारी के लिए बच्चे में जरूर डालें ये आदतें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel