[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चों का फ्यूचर बेहतर चाहिए? घर पर बनाएं ये 8 नियम, बच्चे रहेंगे अनुशासन में, कामयाबी खुद कदमों में गिरेगी

बच्चों का फ्यूचर बेहतर चाहिए? घर पर बनाएं ये 8 नियम, बच्चे रहेंगे अनुशासन में, कामयाबी खुद कदमों में गिरेगी

0
बच्चों का फ्यूचर बेहतर चाहिए? घर पर बनाएं ये 8 नियम, बच्चे रहेंगे अनुशासन में, कामयाबी खुद कदमों में गिरेगी
बच्चों के साथ पढ़ाई करते माता पिता, Pic Credit- Chatgpt

Parenting tips: आज के समय में माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि बच्चे को अनुशासन में कैसे बनाएं. क्योंकि ज्यादातर मां बाप यही शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा केवल पढ़ाई में अच्छे मार्क्स तो लाता है लेकिन उनमें व्यवहारिक ज्ञान और संस्कार का घोर अभाव है. इसके लिए वे थोड़ी सख्ती दिखाते हैं जो उनके बर्ताव को और खराब कर देता है. जरूरत है घर में हर किसी के लिए ऐसे नियम बनाने की जिसे देखकर बच्चा आगे चलकर जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और सफल इंसान बने.

समय पर उठना और सोना

बच्चों के लिए एक तय दिनचर्या बेहद जरूरी है. समय पर उठने और सोने की आदत से न केवल स्वास्थ्य अच्छा रहता है, बल्कि उनमें समय की कीमत भी समझ आती है. लेकिन यह नियम माता पिता को भी खुद भी फॉलो करके उन्हें इसका फायदा समझाना होगा.

मोबाइल और टीवी का सीमित इस्तेमाल

आज की पीढ़ी स्क्रीन की लत का शिकार हो रही है. घर में यह नियम तय करें कि पढ़ाई, खेल और परिवार के समय के अलावा मोबाइल-टीवी का उपयोग सीमित रहेगा.

Also Read: Modern Baby Boy Names: बेटे को देना है मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम, यहां देखें लिस्ट

बड़ों का सम्मान और सही भाषा का प्रयोग

बच्चों को सिखाएं कि वे बड़ों से सम्मानपूर्वक बात करें और गलत या अपशब्दों का इस्तेमाल न करें. किसी की मदद मिलने के बाद उन्हें धन्यवाद और कोई चीज मांगने से पहले कृपया लगाने को कहें. कोशिश करें यह चीजें खुद आप भी फॉलो करें. यही संस्कार आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं.

पढ़ाई का निश्चित समय

हर दिन पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय तय होना चाहिए. कोशिश करें उस समय पर आप भी कुछ न कुछ पढ़ने की आदत डालें. इससे बच्चों में अनुशासन आता है और पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि जिम्मेदारी के रूप में समझते हैं.

घर के छोटे कामों में भागीदारी

बच्चों को उम्र के अनुसार छोटे-छोटे घरेलू काम सौंपें. इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत होती है.

गलती मानने और माफी मांगने की आदत

गलती करना स्वाभाविक है, लेकिन उसे स्वीकार करना और माफी मांगना एक बड़ा गुण है. माता-पिता खुद उदाहरण बनें, ताकि बच्चे भी यह सीख सकें.

सच बोलने की आदत

बच्चों को शुरू से ही सिखाएं कि सच बोलना सबसे बड़ी ताकत है. डर या सजा के नाम पर झूठ बोलने की आदत उनके व्यक्तित्व को कमजोर बनाती है.

परिवार के साथ समय बिताना

रोजाना कुछ समय परिवार के साथ बातचीत, खाना या खेल के लिए जरूर निकालें. इससे बच्चों में भावनात्मक मजबूती आती है और वे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं.

Also Read: Baby Girl Names Starting With I: नन्ही बिटिया के लिए I से शुरू होने वाले बेहतरीन नामों की लिस्ट 

Previous article हथुआ पुलिस ने शराब माफिया विकास साह को किया गिरफ्तार, पिस्तौल जब्त
Next article hajipur news. ठंड का कहर जारी, फिर नहीं निकला सूरज
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel