[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चों की याददाश्त तेज करने के 4 आसान और असरदार तरीके, हर माता-पिता के लिए एक जरूरी गाइड

बच्चों की याददाश्त तेज करने के 4 आसान और असरदार तरीके, हर माता-पिता के लिए एक जरूरी गाइड

0
बच्चों की याददाश्त तेज करने के 4 आसान और असरदार तरीके, हर माता-पिता के लिए एक जरूरी गाइड
बच्चों की याददाश्त तेज करने के तरीके Ai image

Parenting Tips: बच्चे की पढ़ाई और उसकी समझदारी में उसकी याददाश्त एक बड़ी भूमिका निभाती है. अगर आपके बच्चे की याददाश्त अच्छी होगी, तो उसे सिर्फ पढ़ाई करने में आसानी नहीं होगी वे नयी नयी चीजों को भी ज्यादा जल्दी और आसानी से सीख लेंगे. अब यह बात माता-पिता को समझनी होगी कि बच्चे की याददाश्त जन्म से ही मजबूत होती है, कुछ सही तरीकों और आदतों को अपनाकर उसे मजबूत किया जाता है. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं और आप उनकी याददाश्त को मजबूत और बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे की याददाश्त को कुछ ही समय में बेहतर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट

अगर आप अपने बच्चे की याददाश्त को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए उनकी डाइट का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. उनके डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो उनके दिमाग के लिए फायदेमंद हों. जब आप डाइट में वॉलनट्स, आल्मंड, मछली, दही, फलों और हरी सब्जियों को शामिल करते हैं तो उनकी याददाश्त के साथ ही उनका फोकस भी बढ़ता है. इसके अलावा आपको उन्हें बाहर की चीजें खिलाने से भी बचना चाहिए. इस तरह की चीजें उसके फोकस और याददाश्त को कमजोर करने का काम करती है.

यह भी पढ़ें: अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर

जरूरी नींद और आराम

याददाश्त मजबूत हो सके इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपके बच्चे अपनी नींद जरूर पूरी करें. अगर आपके बच्चे की उम्र 6 से लेकर 12 साल के बीच है तो उसे 9 से लेकर 11 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. अगर आपका बच्चा सही से नहीं सोता है, तो उसका दिमाग भी ठीक से काम नहीं करता है. जब ऐसा होता है तो उसके लिए नयी चीजों को याद रखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. जब आपके बच्चे सोने जा रहे हों तो उस समय आपको मोबाइल और टीवी जैसी चीजों को बंद कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे आराम से गहरी नींद सो पाते हैं.

स्पोर्ट्स और मेंटल एक्सरसाइज

स्पोर्ट्स और मेंटल एक्टिविटीज आपके बच्चे की याददाश्त के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं. पजल्स, वर्ड गेम्स, चेस या फिर मेमोरी बेस्ड गेम्स उसके दिमाग को एक्टिव रखने का काम करती हैं. इसके अलावा बाहर खेले जाने वाले स्पोर्ट्स उसके दिमाग के साथ-साथ शरीर का भी ख्याल रखने में मदद करते हैं. जब आपके बच्चे खेल-कूद कर रहे होते हैं, तो नयी चीजें सीखते हैं और साथ ही उनकी किसी भी चीज पर फोकस करने की कैपिसिटी भी बेहतर होती है.

रिवीजन और रेगुलर प्रैक्टिस

अगर आप बच्चे की याददाश्त को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान तरीका है उसकी पढ़ाई का रिवीजन कराना. जब बच्चे नयी चीजें सीखते हैं और उसे आप रिवाइज करते हैं, तो उसके दिमाग में चीजें लंबे समय तक ठहरती हैं. इसके अलावा माता-पिता अगर चाहें तो बच्चे के साथ छोटी-छोटी कहानियां, गानों और रैंडम फैक्ट्स को याद करने की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट

Previous article आउटसोर्सिंग कंपनी की सुविधाएं नहीं लेंगे सौंदा डी के लोग
Next article श्री हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel