[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: नवजात शिशुओं के बारे में क्या आप जानते हैं ये दिलचस्प बातें? अगर नहीं तो यहां जानें

Parenting Tips: नवजात शिशुओं के बारे में क्या आप जानते हैं ये दिलचस्प बातें? अगर नहीं तो यहां जानें

0
Parenting Tips: नवजात शिशुओं के बारे में क्या आप जानते हैं ये दिलचस्प बातें? अगर नहीं तो यहां जानें
अपने बच्चे को दें भगवान विष्णु से जुड़ा ये नाम

Parenting Tips: अगर आपके घर पर हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मजेदार होने वाली है. छोटे बच्चे जो होते हैं वे सिर्फ खुशियों की पोटली नहीं होते हैं बल्कि कई तरह की दिलचस्प बातों का भी भंडार होते हैं. ये दिखने में जितने क्यूट होते हैं उतने ही इनमें राज भी दबे होते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको नवजात शिशुओं के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों. अगर नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप काफी कुछ पता चल जाने वाला है.

नवजात शिशुओं को आंसू नहीं आते

छोटे बच्चे हमेशा रोते रहते हैं. लेकिन, जब वे नवजात होते हैं तो चाहे वे कितना भी रो लें उनकी आंखों में पानी नहीं आता है. इसके पीछे एक मुख्य कारण यह है कि जब वे काफी छोटे होते हैं तो उनकी आंसू नलिकाएं अभी भी पूरी तरह से विकसित नहीं हुई होती है. जब बच्चे पैदा होते हैं तो उनकी आंखों में पानी आने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है.

Also Read: Parenting Tips: अपने गुस्साए हुए बच्चों को किस तरह करें शांत? जान लें समय में आएंगे काम

Also Read: Parenting Tips: इन मामलों में बेटे सिर्फ लेते हैं मां की मदद, पिता की नहीं पड़ती जरूरत

नवजात शिशुओं में होती हैं करीबन 300 हड्डियां

आपके होश उड़ जाएंगे यह बात जानकार कि नवजात शिशुओं में बड़ों की तरह 206 नहीं बल्कि करीबन 300 हड्डियां होती हैं. लेकिन आखिर ये हड्डियां जाती कहां हैं? बता दें इनमें से जो अधिकतर हड्डियां होती हैं वह कार्टिलेज की तरह होती हैं और जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं वैसे-वैसे ये हड्डियां आपस में जुड़ती चली जाती है.

नवजात शिशुओं में होते हैं 10,000 टेस्ट बड्स

अगर बात करें नवजात शिशुओं की तो उनमें करीबन 10,000 टेस्ट बड्स होते हैं. बड़ों से अगर तुलना की जाए तो यह काफी ज्यादा होता है. मजेदार बात यह भी है कि ये जो टेस्ट बड्स होते हैं वे सिर्फ इनके जीभ पर ही नहीं बल्कि गालों के अंदरूनी हिस्सों पर और ऊपरी हिस्से में भी होते हैं. इन टेस्ट बड्स की मदद से वे किसी भी स्वाद में बेहतर तरीके से अंतर पता कर पाते हैं. बता दें बच्चे जब छोटे होते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा मीठा खाने में लगता है.

Also Read: Parenting Tips: अपने बच्चों से रोज जरूर पूछे ये 5 सवाल, घटेंगी दूरियां मजबूत होगा रिश्ता

पहली बार मुस्कराने में लगाते हैं समय

आह! जब नवजात शिशु मुस्कराते हैं वह भी बिना दांतों के तो यह जो नजारा होता है वह हमारे दिल को छू सा लेता है. लेकिन, बता दें छोटे बच्चों को पहली बार मुस्कराने में करीबन 6 से 8 हफ्तों का समय लग सकता है.

सांस लेना कर देते हैं बंद

इससे पहले कि आप घबरा जाएं आपको बता दें कि यह पूरी तरह से नार्मल है. छोटे बच्चे रुक-रुककर सांस लेते हैं. इस दौरान वे कई बार कुछ सेकंड्स तक रुक जाते हैं दोबारा सांस लेने से पहले. अक्सर जब वे सो रहे होते हैं तभी वे ऐसा करते हैं. अगर आपके बच्चे ज्यादा देर तक सांस रोककर रह जाते हैं तो ऐसे में आपको अपने मन की शांति के लिए डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करनी चाहिए.

Also Read: Parenting Tips: पैरेंट्स का ध्यान आकर्षित करने के लिए बच्चे करते हैं ये हरकतें

Previous article Anupama Twist: अनुपमा इस शख्स के सामने करेगी मरने की बात, ये पुराना किरदार फिर से लौटेगा शो में
Next article School holidays : देर से मिलेगी स्कूलों में छुट्टियां? विंटर वेकेशन को लेकर आया अपडेट
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel