[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: कंप्यूटर से तेज चलने लगेगा बच्चे का दिमाग, डायट में शामिल करें ये चीजें

Parenting Tips: कंप्यूटर से तेज चलने लगेगा बच्चे का दिमाग, डायट में शामिल करें ये चीजें

0
Parenting Tips: कंप्यूटर से तेज चलने लगेगा बच्चे का दिमाग, डायट में शामिल करें ये चीजें
Parenting Tips

Parenting Tips: जब आपके बच्चे का दिमाग तेज होता है तो वह सभी कामों को काफी आसानी से कर लेता है और अपनी उम्र के बाकी सभी बच्चों से काफी आगे भी रहता है. हर माता-पिता की यह चाहत तो होती ही है और इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वे हर तरह की कोशिश करते हैं. कई बार इन सभी कोशिशों के बावजूद भी सही परिणाम मिल नहीं पाते हैं और हमारे बच्चे कमजोर दिमाग होने की वजह से पीछे छूट जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने बच्चे के डायट में शामिल कर आप उनके दिमाग को कंप्यूटर की तरह तेज बना सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

अंडे

आपके बच्चे के दिमाग के लिए अंडे काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इनमें आपको प्रोटीन तो भरपूर मात्रा में मिलता ही है बल्कि साथ ही इनमें विटामिन बी6 और बी12 भी पाया जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें अंडे के पीले वाले हिस्से में कोलीन पाया जाता है जो आपके बच्चे की मेमोरी को ब्रेन डेवलपमेंट को बेहतर बनाता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें

अखरोट

अखरोट के सेवन से आपके बच्चे के दिमाग को काफी ज्यादा फायदा होता है. इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं. ये दोनों ही चीजें आपके ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं. अगर आप अपने बच्चे को रोजाना दो से तीन अखरोट भी खिला रहे हैं तो इससे उनकी मेमोरी बेहतर होती है और साथ ही वे बेहतर तरीके से फोकस्ड भी रह पाते हैं.

दही

दही के सेवन से आपके बच्चे की सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं. इसमें प्रोटीन के साथ प्रोबायोटिक्स भी पाए जाते हैं. जब आप अपने बच्चे के डायट में दही को शामिल करते हैं तो ऐसे में उसके दिमाग को ही नहीं बल्कि, उनके पेट को भी कई तरह के फायदे होते हैं. इसके सेवन से डोपामीन प्रोड्यूस करने में भी शरीर को मदद मिलती है. इसके सेवन से आपका मूड बेहतर रहता है और साथ ही आप बेहतर तरीके से चीजों पर फोकस कर पाते हैं.

हरी सब्जियां

आपके बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट में हरी पत्तेदार सब्जियां काफी मदद कर सकती है. पालक और ब्रोकली में मौजूद फोलेट और विटामिन-सी आपके बच्चे के शरीर को एनर्जी देते हैं और साथ उनके ब्रेन की नसों को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सुबह स्कूल के लिए तैयार होने में अब देर नहीं करेंगे बच्चे, अपनाएं ये तरीके

Previous article 23 जनवरी 2025 को रांची, जमशेदुर, धनबाद समेत झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं दाम?
Next article मुन्ना शुक्ला की पत्नी अन्नू शुक्ला ठोकी ताल, लालगंज से लड़ेंगी चुनाव
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel