[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चे की हाइट को लेकर हो रही है टेंशन? आज से ही शुरू कराएं ये 5 आसान एक्सरसाइज

बच्चे की हाइट को लेकर हो रही है टेंशन? आज से ही शुरू कराएं ये 5 आसान एक्सरसाइज

0
बच्चे की हाइट को लेकर हो रही है टेंशन? आज से ही शुरू कराएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए वर्काउट Ai image

Parenting Tips: हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका बच्चा सिर्फ हेल्दी ही न रहे, बल्कि उसकी हाइट भी बाकी बच्चों को तुलना में बेहतर हो. लेकिन कई बार सही डाइट और बाकी चीजों का ख्याल रखने के बावजोड़ भी बच्चे की लंबाई उतनी नहीं होती, जितनी पैरेंट्स को उम्मीद रहती है. जब ऐसा होता है तो पैरेंट्स घबरा जाते हैं और उन्हें लगने लगता है कि कहीं उनके बच्चे हाइट में छोटे ही न रह जाएं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट बाकि बच्चों से बेहतर हो और वे भीड़ में भी सबसे अलग दिखें, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने बच्चे की डेली रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपको फायदा जरूर देखने को मिलेगा. तो चलिए इन आसान वर्कआउट्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

सुबह उठते ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

अगर आप अपने बच्चे की हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान और असरदार तरीका है उसे स्ट्रेचिंग करवाना. अपने बच्चे को हर सुबह कम से कम 10 से 15 मिनट स्ट्रेचिंग करवाने की आदत डालें. अपने बच्चे से हाथों को ऊपर उठाकर अपने पूरे शरीर को भी ऊपर की तरफ खींचने के लिए कहें. इसके अलावा आप उन्हें अपने हाथों से पैरों को छूने के लिए भी कह सकते हैं. जब बच्चे ऐसा करते हैं, तो उनके मसल्स फ्लेक्सिबल बनते हैं और साथ ही बॉडी की ग्रोथ भी बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को नहलाते समय ये लापरवाही पड़ सकती है महंगी, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

हैंगिंग एक्सरसाइज भी बेहतर

हैंगिंग एक्सरसाइज में बारे में शायद हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत है नहीं. इसके फायदों के बारे में हर किसी को पता होता है. इसके लिए सबसे पहले अपने बच्चे को एक लोहे की बार से या फिर पाइप से लटकने को कहें. रेगुलर बेसिस पर इस वर्कआउट को करने से उनकी हाइट बढ़ सकती है. जब बच्चे बार या फिर पाइप से लटकते हैं तो उनकी रीढ़ की हड्डी सीधी हो जाती है जिससे उसकी हाइट को बढ़ने में मदद मिलती है. अपने बच्चे को हर दिन 30 सेकंड्स तक लटकने के लिए कहें और वह भी कम से कम 4 बार.

स्किपिंग करना भी फायदेमंद

स्किपिंग यानी कि रस्सी कूदना अपने आप में एक मजेदार और फायदेमंद वर्कआउट है. जब बच्चे स्किपिंग करते हानि तो उनका शरीर एक्टिव रहता है और साथ ही उनके हड्डियों की ग्रोथ भी बेहतर हो जाती है. अपने बच्चे से हर दिन कम से कम 5 से 10 मिनट स्किपिंग करने के लिए कहें. सिर्फ एक महीने इस वर्कआउट को करने से बच्चे की हाइट बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक महीने में बदल जाएगी आपके बच्चे की पर्सनालिटी, गर्मी की छुट्टियों में सिखाएं ये 5 जरूरी लाइफ स्किल्स

ताड़ासन करने के लिए कहें

बात जब योगा की होती है तो उसमें हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले बच्चे को सीधे खड़ा होना होता है और उसके बाद अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठाकर पूरे शरीर को ऊपर की तरफ खींचना होता है. यह एक्सरसाइज बच्चे के शरीर को स्ट्रेच करने में मदद करता है और साथ ही उनका पोस्चर भी बेहतर करता है. यह एक ऐसा एक्सरसाइज है जो बच्चे की हाइट को बढ़ने में भी मदद करता है.

साइक्लिंग के भी हैं अपने फायदे

साइक्लिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे बच्चों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह बच्चों के पैरों के मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है और साथ ही ग्रोथ को भी बेहतर बनने में भूमिका निभाता है. अपने बच्चे से हर दिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने को कहें और उसे मोटिवेट भी करें. यह सिर्फ बच्चे की हाइट को नहीं बढ़ाता, उसके ओवरऑल फिटनेस को बेहतर बनाता है.

यह भी पढ़ें: नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Previous article इटखोरी में बदहाल 108 एम्बुलेंस, स्ट्रेचर पर रस्सी से बांधे जाते हैं मरीज
Next article Infinix Note 60 Pro vs Redmi Note 15 Pro: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel