[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Parenting Tips: बच्चों की ये आदतें भविष्य बिगाड़ सकती हैं, समय रहते माता-पिता जरूर समझें ये जरूरी बातें

Parenting Tips: बच्चों की ये आदतें भविष्य बिगाड़ सकती हैं, समय रहते माता-पिता जरूर समझें ये जरूरी बातें

0
Parenting Tips: बच्चों की ये आदतें भविष्य बिगाड़ सकती हैं, समय रहते माता-पिता जरूर समझें ये जरूरी बातें
Parenting Tips

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश हर माता-पिता के लिए खुशी और चैलेंज दोनों लेकर आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-छोटी आदतें, जो आज मासूम लगती हैं, कल उनके भविष्य को पूरी तरह बदल सकती हैं? अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं, और बाद में पछताते हैं. यही वजह है कि हर माता-पिता के लिए जरूरी है समय रहते समझना कि बच्चों की आदतें केवल उनके आज को ही नहीं, बल्कि उनके पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो बच्चों का भविष्य बिगाड़ सकती है.

Parenting Tips

आलस्य और काम टालना

अगर बच्चे हमेशा काम टालते हैं या आलसी रहते हैं, तो उनकी पढ़ाई और जिम्मेदारी प्रभावित होती है. ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को समय पर काम करने की आदत डालें. छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देने से ही बच्चे जिम्मेदार बनते हैं.

ज्यादा मोबाइल और टीवी देखना

मोबाइल, टीवी और गेम्स का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के ध्यान और व्यवहार को प्रभावित कर सकता है. इससे उनकी पढ़ाई कमजोर हो सकती है और वे दूसरों से कट सकते हैं. इसलिए बचपन से ही माता-पिता को बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए और उन्हें खेल-कूद या पढ़ाई की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए.

अनुशासन की कमी

अगर बच्चे नियम नहीं मानते और अनुशासन में कमी होती है, तो यह भविष्य में उनके निर्णय और व्यवहार को बहुत ही प्रभावित करता है. समय पर सोना, पढ़ाई करना और नियमों का पालन करना सीखना जरूरी है. माता-पिता को बच्चों को डेली की दिनचर्या और नियम सिखाने चाहिए.

गलत दोस्तों के साथ समय बिताना

साथियों का बच्चों पर बहुत असर होता है. अगर बच्चे गलत दोस्तों के साथ समय बिताते हैं, तो वे गलत आदतें अपना सकते हैं. माता-पिता को बच्चों के दोस्तों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें सही दिशा दिखानी चाहिए.

अपनी भावनाएं छुपाना

अगर बच्चे अपनी भावनाएं नहीं दिखाते या छुपाते हैं, तो यह उनके मेंटल हेल्थ और रिश्तों पर असर डाल सकता है. माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से खुलकर बात करें और उन्हें अपनी भावनाएं व्यक्त करना सिखाएं. इससे बच्चे आत्मविश्वासी और खुश रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों में अच्छे संस्कार और रिश्तों की समझ कैसे विकसित करें, जानें आसान और असरदार तरीके

ये भी पढ़ें: Parenting Tips in Winter: सर्दियों में बच्चों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स, ताकि वे रहें हेल्दी और एक्टिव

ये भी पढ़ें: Immunity Booster Recipe: सर्दियों में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रोज दें ये घर पर बनी पौष्टिक इम्युनिटी बाइट्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel