[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कहीं आप भी तो सर्दियों में बच्चे की नहीं कर रहे गलत मालिश? ये 5 तरीके जान लेंगे तो ठंड भी पास नहीं आएगी

कहीं आप भी तो सर्दियों में बच्चे की नहीं कर रहे गलत मालिश? ये 5 तरीके जान लेंगे तो ठंड भी पास नहीं आएगी

0
कहीं आप भी तो सर्दियों में बच्चे की नहीं कर रहे गलत मालिश? ये 5 तरीके जान लेंगे तो ठंड भी पास नहीं आएगी
बच्चे की मसाज कैसे करें, Pic Credit- Freepik

Parenting Tips: सर्दियों का मौसम बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर बच्चों के लिए. क्योंकि जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है. लेकिन क्या ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े काफी हैं. शायद नहीं. उन्हें अच्छी तरह से मालिश करना भी जरूरी है. क्योंकि बच्चे की मालिश (Massage) न सिर्फ उसे गर्माहट देती है, बल्कि उसकी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करती है. हालांकि, ज्यादातर माता-पिता मालिश तो करते हैं, लेकिन सही तरीका नहीं जानते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चे की मालिश के वो 5 सही तरीके, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

मालिश से पहले तेल को गुनगुना करना जरूरी

अक्सर लोग सर्दी में बच्चों की मालिश के लिए ठंडे तेल का ही इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है. सर्दियों में मालिश के लिए तेल को हल्का गुनगुना करना चाहिए. इससे तेल त्वचा में अच्छे से समा जाता है और बच्चे को ठंड नहीं लगती.

मालिश का सही समय भी जरूरी

कई लोग सुबह बहुत जल्दी या देर रात बच्चे की मालिश करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में बच्चे की मालिश धूप निकलने के बाद या नहाने से पहले करना बेहतर होता है. इससे शरीर को पर्याप्त गर्माहट मिलती है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए ये क्रीम है जहर, भूलकर भी न करें इस्तेमाल वरना होगा पछतावा

पूरे शरीर पर एक साथ तेल न लगाएं

ज्यादातर लोग मालिश करते वक्त बच्चे के पूरे शरीर पर एक साथ तेल लगा देते हैं. यह तरीका गलत है. बेहतर है कि बारी बारी से बच्चे के एक-एक हिस्से पर तेल लगाकर मालिश करें और उसे कपड़े से ढकते जाएं. इससे शरीर का तापमान बना रहता है.

हल्के हाथों से करें मालिश

कुछ लोग यह सोचकर जोर से मालिश करते हैं कि इससे फायदा ज्यादा होगा, लेकिन सर्दियों में बच्चे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है. इसलिए हमेशा हल्के हाथों से गोलाकार मूवमेंट करते हुए मालिश करें.

मालिश के बाद तुरंत न नहलाएं

अक्सर देखा जाता है कि मालिश के तुरंत बाद बच्चे को नहला दिया जाता है. सर्दियों में यह गलती भारी पड़ सकती है. मालिश के बाद कम से कम 20–30 मिनट का अंतर जरूर रखें, ताकि तेल त्वचा में अच्छे से समा जाए.

कौन सा तेल है बेहतर?

सर्दियों में बच्चे की मालिश के लिए आम तौर बेबी ऑयल, नारियल तेल, सरसों तेल या बादाम तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो सही भी है. हालांकि, कोई भी तेल को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह बेहतर होती है.

Also Read: Parenting Tips for Winter: विंटर में बच्चे को ऐसे रखें एक्टिव, खेलते हुए सीखेंगे नई चीजें

Previous article E-Passport: पुरानेवाले पासपोर्ट से कितना ‘E’ है नया ई-पासपोर्ट, जानिए फीस, फायदे और कैसे करें अप्लाई
Next article जिला लोक शिकायत से मिला त्वरित न्याय, परिवादी छात्र को आवंटित किया गया छात्रावास
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel