[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बच्चे को नहलाते समय ये लापरवाही पड़ सकती है महंगी, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

बच्चे को नहलाते समय ये लापरवाही पड़ सकती है महंगी, जान लें वरना पड़ेगा पछताना

0
बच्चे को नहलाते समय ये लापरवाही पड़ सकती है महंगी, जान लें वरना पड़ेगा पछताना
बच्चे को नहलाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए Ai image

Parenting Tips: छोटा बच्चों को नहलाना आपको भले ही एक आसान और बिना गलतियों वाला काम लगता हो, लेकिन असलियत में यह एक ऐसा काम है जिसे आपको काफी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. पैरेंट्स को लगता है कि बच्चों को नहलाना रोज का काम काम है और इसमें क्या ध्यान रखना, लेकिन यही सोच अनजाने में उन्हें गलतियां करवा देती हैं. कभी पानी गर्म रह जाता है, तो कभी जल्दबाजी के चक्कर में कुछ जरूरी काम ही छूट जाते हैं. खासकर अगर आप एक नए पैरेंट हैं तो बच्चों को नहलाना आपके लिए एक चुनौती जरूर साबित हो सकता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर पैरेंट अनजाने में दोहराते ही हैं. जब आप इन गलतियों को सुधार लेंगे, तो आपके बच्चे की स्किन और सेहत को बर्बाद होने से बचाकर रख सकेंगे.

बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल

कई पैरेंट्स की यह गलती होती है कि बच्चों को नहलाने से पहले वे पानी के तापमान का सही से ख्याल नहीं रखते हैं. अगर आप बच्चे को नहलाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी स्किन जल सकती है. वहीं, ठंडे पानी से नहलाने से उसकी तबियत बिगड़ भी सकती है या फिर उसे सर्दी-खांसी भी हो सकती हो. बच्चे को नहलाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहलाने से पहले अपने हाथों से पानी को छूकर उसका तापमान भी चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक महीने में बदल जाएगी आपके बच्चे की पर्सनालिटी, गर्मी की छुट्टियों में सिखाएं ये 5 जरूरी लाइफ स्किल्स

ज्यादा देर तक नहलाना

कुछ पैरेंट्स की आदत होती है कि वे अपने बच्चे को काफी देर तक नहाने के लिए पानी में रख देते हैं. ऐसा करने की वजह से बच्चे की स्किन ड्राई और रफ हो जाती है. बता दें, जब बच्चे छोटे होते हैं तो आपको कभी भी उन्हें ज्यादा देर तक नहलाना नहीं चाहिए. ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट नहलाना ही उनके लिए काफी होता है. अगर आप उसे ज्याद देर पानी में छोड़ेंगे, तो बच्चे के लिए यह हानिकरक साबित हो सकता है.

गलत साबुन या प्रोडक्ट का इस्तेमाल

बच्चों की स्किन बड़ों से काफी ज्यादा अलग होती है. यह एक मुख्य कारण है कि बच्चो को नहलाने के लिए आपको नॉर्मल साबुन या फिर शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अक्सर पैरेंट्स प्रोडक्ट को उसकी खुशबू या फिर ब्रांड को देखते हुए भी खरीद लेते हैं, जो आगे चलकर उसकी स्किन की डैमेज भी कर सकता है. आपको अपने बच्चे के लिए हमेशा ही एक माइल्ड और बेबी-फ्रेंडली प्रोडक्ट का ही चुनाव करें.

यह भी पढ़ें: नए माता-पिता को इन 5 बातों के लिए हमेशा रहना चाहिए तैयार, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

नहलाने के बाद सही तरीके से सुखाना नहीं

आपको अपने बच्चे को नहलाने के बाद उसके शरीर को अच्छी तरह से जरूर सुखा लेना चाहिए. अगर उनकी स्किन गीली रहेगी तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगेंगे और साथ ही स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. बच्चे को नहलाने के तुरंत बाद उसे सॉफ्ट कपड़े से थपथपाकर पोछ लें और सुखा लें.

नहलाते समय बच्चे को अकेला छोड़ देना

आपको कभी भी अपने बच्चे को नहलाते समय उसे अकेला नहीं छोड़ देना चाहिए. चाहे वह अकेलापन कुछ सेकंड्स का ही क्यों न हो. छोटे बच्चे के लिए आपकी यह गलती काफी खतरनाक साबित हो सकती है. कई बार बच्चे पानी में फिसल जाते हैं या फिर उनके डूबने का खतरा भी बढ़ जाता है. जब आपका बच्चा नहा रहा हो, तो आपको अपना पूरा ध्यान उसपर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों को सही-गलत का फर्क सिखाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर पैरेंट के लिए जरूरी गाइड

Previous article मां जानकी स्वस्थ सेवा यात्रा: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
Next article MI vs RCB: मुंबई को मिला 241 रन का टारगेट, कोहली, साल्ट और पाटीदार की फिफ्टी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel